{"_id":"6849912a11d593e3160150f3","slug":"video-cm-saini-in-jatela-dham-2025-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: प्रदेश की धरती को बनाया जाएगा हरा-भरा, लगाए जाएंगे 1.82 करोड़ पौधे : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: प्रदेश की धरती को बनाया जाएगा हरा-भरा, लगाए जाएंगे 1.82 करोड़ पौधे : सीएम
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि जटेला धाम संतों की तपोभूमि और स्वामी नित्यानंद की तपस्थली रही है। यहां आने के बाद उन्हें शांति का अनुभव हो रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले दिनों एक पेड़ मां के नाम देश में अभियान शुरू करने की भी प्रशंसा की।
वह बुधवार को जटेला धाम में पूर्णिमा महोत्सव पर स्वामी नित्यानंद के 225वें निर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जटेला धाम से पर्यावरण संरक्षण के मेगा अभियान की शुरुआत भी की। जटेला धाम की तपोभूमि से जिले में 82 हजार 125 पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने 225 बेड के आयुर्विज्ञान संस्थान के निर्माण के प्रथम चरण का शुभारंभ भी किया। उन्होंने 225 बेड के आयुर्विज्ञान संस्थान के निर्माण के लिए अपनी ओर से 31 लाख और कैबिनेट मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा और कृष्ण बेदी की तरफ से 11-11 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा खुद मंच से की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।