{"_id":"6a979bb224f6241ad00c2bb2","slug":"video-administration-team-arrives-in-bahadurgarh-to-collect-garbage-clash-with-sanitation-workers-allegations-of-lathi-charge-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में कूड़ा उठाने पहुंची प्रशासन की टीम, सफाई कर्मचारियों से झड़प, लाठीचार्ज का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में कूड़ा उठाने पहुंची प्रशासन की टीम, सफाई कर्मचारियों से झड़प, लाठीचार्ज का आरोप
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शहर में कूड़ा उठाने की प्रशासन की कार्रवाई को लेकर मंगलवार देर रात 2 बजे जमकर हंगामा हुआ। रात करीब दो बजे प्रशासन और पुलिस की टीम कूड़ा उठाने पहुंची तो हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झड़प की स्थिति बन गई। तनाव बढ़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और कई सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया। लाठीचार्ज में कुछ कर्मचारी घायल हुए है।
घटना के दौरान महिला सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लेने को लेकर भी विवाद सामने आया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक महिला सफाई कर्मचारी को पुलिसकर्मी घसीटते हुए ले जाते दिखाई दे रहे हैं। महिला कर्मचारी पुलिस कार्रवाई का विरोध करती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद कर्मचारियों में रोष और बढ़ गया।
बताया जा रहा है कि प्रशासन की टीम जब कूड़ा उठाने लगी तो कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। इसी दौरान कर्मचारियों की ओर से कूड़ा फेंके जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने कर्मचारियों को पीछे हटाने के लिए बल प्रयोग किया। झड़प में कई सफाई कर्मचारियों के घायल होने की भी सूचना है, जिन्हें मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।
झज्जर में भी रात 3 बजे तक तनाव
बहादुरगढ़ के बाद झज्जर में भी प्रशासन और सफाई कर्मचारी देर रात तक आमने-सामने रहे। यहां शाम करीब पांच बजे शुरू हुआ कूड़ा उठाने का अभियान सुबह तक चलता रहा। प्रशासन की टीम कूड़ा उठाने में जुटी रही, जबकि कर्मचारी भी मौके पर डटे रहे।
हड़ताल के बीच लगातार बढ़ रहे टकराव से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अब पुलिस कार्रवाई और महिला कर्मचारी को हिरासत में लेने के तरीके को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।