{"_id":"6a96df67f488d48b1e09f333","slug":"video-patwaris-returned-to-work-in-jhajjar-after-the-strike-ended-crowds-of-people-flocked-to-get-their-work-done-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: हड़ताल खत्म होने के बाद पटवारी काम पर लौटे, काम कराने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: हड़ताल खत्म होने के बाद पटवारी काम पर लौटे, काम कराने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
झज्जर। मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे पटवारी मंगलवार से काम पर लौट आए। सरकार ने मांगों को मानने का आश्वासन दिया है, जिस पर पटवारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली। मंगलवार को हड़ताल खत्म होने के बाद पटवारखाना में काम कराने आए लोगों की भीड़ दिखी। पटवारखाना का पूरा कमरा काम कराए आए लोगों से भरा नजर आए। कोई इंतजाम, कोई पैमाइश तो कोई अपना रिकार्ड जानने के लिए पटवारखाना में पहुंचा।
हड़ताल खत्म होने के बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली है। मंगलवार को पटवारी अपना-अपना काम करते दिखे। पहले की तरह पटवारियों की मेजों पर लोगों की भीड़ दिखी। एसोसिएशन के प्रधान राजवीर गुलिया ने बताया कि पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर करने पर सहमति बनी है। इसे ठीक कराने और अपडेट करने के लिए नायब तहसीलदार, कानूनगो व पटवारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
इसके अलावा डिजिटल क्रॉप सर्वे कारे लेकर भी सरकार ने व्यवस्था स्पष्ट की है। अब सेटेलाइट के माध्यम से डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जाएगा। जिन खेतों में सेटेलाइट सर्वे और वास्तविक फसल के बीच मिसमैच होगा, वहां पटवारी मौके पर जाकर गिरदावरी करेंगे। एक पटवारी को 300 से 400 मिसमैच खेताें की गिरदावरी करने की जिम्मेदारी दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।