{"_id":"6aaa87c6821a52124c0a0336","slug":"video-bahadurgarh-flaws-found-in-road-construction-using-interlocking-tiles-councilor-gets-the-work-redone-on-site-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: इंटरलॉकिंग टाइलों से सड़क निर्माण में मिली खामियां, पार्षद ने मौके पर दोबारा कराया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: इंटरलॉकिंग टाइलों से सड़क निर्माण में मिली खामियां, पार्षद ने मौके पर दोबारा कराया काम
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर छह और पटेल नगर के बीच इंटरलॉकिंग टाईलों से बनाए जा रहे डिवाइडिंग रोड के निर्माण में लापरवाही की शिकायतों के बाद वार्ड 29 की वार्ड कमेटी ने मौके का निरीक्षण किया। पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा के नेतृत्व में कमेटी सदस्यों ने निर्माण कार्य का जायजा लिया और खामियां मिलने पर मौके पर ही एचएसवीपी के कनिष्ठ अभियंता तथा ठेकेदार को बुलाया।
निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण में जहां-जहां लापरवाही सामने आई, वहां बिछाई गई इंटरलॉकिंग टाईलों को उखाड़कर दोबारा से निर्माण कराया गया। पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा ने कहा कि सरकारी राशि से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। ठेकेदार को निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुसार करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से नहीं किया गया तो मामले की शिकायत संबंधित उच्चाधिकारियों से की जाएगी। साथ ही लापरवाही मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। वार्ड कमेटी ने निर्माण कार्य पूरा होने तक इसकी निगरानी जारी रखने की बात कही। मौके पर पहुंचे एचएसवीपी के जेई आशीष छिल्लर ने बताया कि जो शिकायत मिली थी उसे तुरंत दुरुस्त करवा दिया है। सड़क निर्माण में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।