{"_id":"6aaa8ba9caddccfc030ea7bf","slug":"video-jhajjar-police-handed-over-42-recovered-mobile-phones-worth-rs9-lakh-to-their-owners-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: पुलिस ने 9 लाख रुपये कीमत के 42 बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: पुलिस ने 9 लाख रुपये कीमत के 42 बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे
झज्जर।
पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फैसल खान ने बुधवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में 42 व्यक्तियों को उनके गुम हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे।
इन मोबाइल फोनों की कुल कीमत करीब 9 लाख रुपये है। मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस दौरान पुलिस उपायुक्त फैसल खान ने मोबाइल फोन लेने पहुंचे लोगों से बातचीत की और उनके अनुभव भी जाने। कई लोगों ने बताया कि वे घूमने, यात्रा करने अथवा बस और ट्रेन में सफर के दौरान अपना मोबाइल फोन कहीं गिरा बैठे थे। मोबाइल फोन दोबारा मिलने की उम्मीद कम थी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से उनका फोन वापस मिल गया, जिससे उन्हें काफी खुशी हुई।
पुलिस उपायुक्त ने साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक अभिषेक, मुख्य सिपाही विकिरण, सिपाही कविंद्र साइबर सेल की टीम की तरफ से किए जा रहे कार्य की सराहना की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के दौरान अब तक करीब 380 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये है। बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे जा रहे हैं। पुलिस उपायुक्त फैसल खान ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल फोन गुम होने पर उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें और सीईआईआर पोर्टल पर भी मोबाइल को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया जरूर पूरी करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।