{"_id":"6abce1f2934268b291082378","slug":"video-ayan-lohchab-asian-games-gold-medalist-receives-a-grand-welcome-in-bupaniya-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"*एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले अयान लोहचब का बुपनियां में पलक-पांवड़े बिछाकर स्वागत*","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
*एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले अयान लोहचब का बुपनियां में पलक-पांवड़े बिछाकर स्वागत*
*बादली।* एशियन गेम्स के कबड्डी में भारतीय टीम को गोल्ड मेडल दिलाने वाले बुतनियां के लाल अयान लोहचब का मंगलवार को अपने पैतृक गांव बुपनियां पहुंचने पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने पलक-पांवड़े बिछाकर अपने हीरो का स्वागत किया।
गांव में पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ अयान को समारोह स्थल तक ले जाया गया। ग्रामीणों ने अयान को गदा भेंट की और नोटों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। पूरा गांव "भारत माता की जय" और अयान के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर अयान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, कड़ी मेहनत और माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि वे आगे भी इसी तरह कड़ी मेहनत कर देश के लिए पदक लाते रहेंगे।
अयान के पिता संदीप और मां सोनिया ने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि से पूरे परिवार और गांव का मान बढ़ा है। उन्हें पूरा भरोसा है कि उनका बेटा ओलंपिक में भी कड़ी मेहनत के दम पर देश के लिए बड़ा मुकाम हासिल करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।