{"_id":"6abcdbff49417c27fe0dd966","slug":"video-anganwadi-workers-honored-in-badli-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"बादली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली। हरियाणा वेटरनर्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से बादली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष कैप्टन धर्मेंद्र गुलिया ने की। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गांव में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और महिलाओं के सशक्तीकरण में अहम भूमिका निभा रही हैं। कोरोना काल से लेकर सेवा संकल्प अभियान तक उनका योगदान सराहनीय रहा है। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर राखी विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और विभाग हर स्तर पर उनके साथ खड़ा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा वर्कर मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।