{"_id":"6abb7944636a2327b80fdf94","slug":"video-sanitation-workers-strike-in-hansi-sanitation-system-stalled-for-the-second-day-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, दूसरे दिन भी सफाई व्यवस्था ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, दूसरे दिन भी सफाई व्यवस्था ठप
हांसी नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए शहर में सफाई का काम पूरी तरह बंद रखा। कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित रही।
नगर पालिका कर्मचारी संघ जिला हांसी के प्रधान बलजीत ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रविवार तक मांगें नहीं मानी गईं तो सोमवार से नारनौंद हल्के के सफाई कर्मचारी भी हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके बाद पैदा होने वाली स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 3 से 4 महीने से लंबित वेतन का भुगतान, करीब एक साल से लंबित तेल और साबुन की सुविधा तथा पिछली हड़ताल के दौरान कर्मचारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेना शामिल है।
कर्मचारी नेता सुरेंद्र का आरोप है कि मुख्यमंत्री की ओर से कर्मचारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने के आदेश दिए गए थे, लेकिन स्थानीय स्तर पर इन आदेशों की पालना नहीं हो रही। इसी को लेकर कर्मचारियों में रोष है।
कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द मांगों का समाधान करने की मांग की है। वहीं, लगातार दूसरे दिन सफाई कार्य बंद रहने से शहर में सफाई व्यवस्था पर असर पड़ रहा है और आंदोलन बढ़ने पर नारनौंद क्षेत्र भी इसकी चपेट में आ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।