{"_id":"6aa502fe8d69e9b51b05a4c5","slug":"video-rain-disrupts-kitchen-budget-prices-of-onions-tomatoes-and-garlic-rise-in-hansi-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बारिश से बिगड़ा रसोई का बजट, हांसी में प्याज, टमाटर और लहसुन के दाम बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बिगड़ा रसोई का बजट, हांसी में प्याज, टमाटर और लहसुन के दाम बढ़े
भारत के कई हिस्सों में हुई बारिश का सीधा असर आम आदमी की रसोई और जेब पर पड़ा है। लगातार बारिश के कारण मंडियों में सब्जियों की आवक बुरी तरह प्रभावित हुई है। इसका नतीजा सब्जियों की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी के रूप में सामने आया है।
हांसी सब्जी मंडी में इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। प्याज और टमाटर जैसे अहम सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए हैं। जो प्याज पहले 20 रुपये किलो था, वह अब 60 से 65 रुपये किलो तक पहुंच गया है। टमाटर 40 रुपये प्रति किलो और हरी मटर 140 रुपये किलो बिक रही है। लहसुन के दामों में करीब तीन गुना उछाल आया है, जो 120 रुपये से बढ़कर 350 रुपये किलो हो गया है। दुकानदार राजपाल यादव ने बताया कि बारिश से सब्जियों की आवक और गुणवत्ता दोनों प्रभावित हुई हैं। इससे कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। दुकानदार नैन सिंह के अनुसार, ग्राहक अब पहले से कम मात्रा में सब्जियां खरीद रहे हैं।
सब्जियों के बढ़े दाम
बारिश के कारण प्याज समेत कई सब्जियां खराब हो रही हैं। इससे मंडी में सब्जियों की आवक में कमी आई है। यही वजह है कि सब्जियों के दाम अचानक बढ़ गए हैं। इन बढ़े दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।
कारोबारियों और ग्राहकों की परेशानी
सब्जी दुकानदारों और आढ़तियों की परेशानी भी बढ़ गई है। महंगी सब्जियां खरीदने के बाद ग्राहक कम खरीद रहे हैं। ऐसे में दुकानदारों को कई बार दाम कम करके माल निकालना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में सब्जियों की आवक पर और असर पड़ सकता है, जिससे महंगाई और बढ़ सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।