फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sit-in at GJU on the 15th under the 'Save Higher Education, Save Campus' movement.

Hisar News: उच्च शिक्षा बचाओ कैंपस बचाओ आंदोलन के तहत धरना 15 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sit-in at GJU on the 15th under the 'Save Higher Education, Save Campus' movement.
हिसार। हरियाणा फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन के उच्च शिक्षा बचाओ, कैंपस बचाओ आंदोलन के तहत 15 सितंबर को जीजेयू में धरना दिया जाएगा। दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक प्रशासनिक खंड के सामने होने वाले धरने में शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी, विद्यार्थी, कॉलेज शिक्षक और अनुबंधित शिक्षक शामिल होंगे। जीजेयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. विनोद गोयल ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 22 विश्वविद्यालयों में आंदोलन किया जाएगा। इसकी शुरुआत एक सितंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से हुई थी। 15 सितंबर को जीजेयू में राज्यस्तरीय प्रदर्शन होगा। इसके बाद अन्य विश्वविद्यालयों में प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन


गोयल ने कहा कि 17 अगस्त को प्रदेश सरकार ने पत्र जारी कर चार साल से खाली सभी पदों को समाप्त मानने की बात कही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक साजिश के तहत स्वीकृत रिक्त पद खत्म कर रही है। विश्वविद्यालयों एवं एडेड कॉलेजों को पूर्ण वित्तीय सहायता देने के बजाय बजट में कटौती, अनुदान की जगह ऋण देने और रिक्त पद समाप्त करने की नीतियों से उच्च शिक्षा पर संकट बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आंदोलन में पूर्ण वित्तीय सहायता, रिक्त पदों को बहाल कर उन्हें भरने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, सेवा शर्तों में सुधार, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, यूजीसी नियम लागू करने, एसएफएस व्यवस्था, नियमित नियुक्तियों और नौकरी की सुरक्षा की मांगें उठाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि कॉलेजों में 40 से 60 प्रतिशत सीटें खाली हैं और नई शिक्षा नीति में भी कई खामियां हैं।


इस मौके पर इंद्राज भारती, आयुष, जयवीर मोर, यशराज, डॉ. कपिल, छात्र नेता साहिलदीप कस्वां, जीजेयू इनसो प्रधान नितेश जांगू, डीएएसएफआई प्रधान संजू और देशराज सहित अन्य मौजूद रहे।







Template

Image Attachment

Photo Manager

Social Media

Metadata

Attach Document

Translate

Backup

Agency

AI

QrCode

Attch Audio/Video

Last Version
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed