फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Strike called off, but city's sanitation system yet to return to normal.

Hisar News: हड़ताल खत्म पर पटरी पर नहीं लौटी शहर की सफाई व्यवस्था

Sun, 13 Sep 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 13 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Strike called off, but city's sanitation system yet to return to normal.
हांसी में चरण सिंह मार्केट की ​स्थिति बयां करती तस्वीर। संवाद
हांसी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई लेकिन शनिवार को भी शहर में नियमित सफाई अभियान शुरू नहीं हो सका। 37 दिन की हड़ताल के दौरान जगह-जगह जमा हुए कूड़े के ढेर अब नगर परिषद और सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद सफाई कर्मचारी संघ के जिला प्रधान बलजीत सिंह ने कहा कि रविवार से कर्मचारी पूरी तरह काम पर लौटेंगे और तीन दिनों में हांसी शहर को पहले की तरह साफ-सुथरा कर देंगे।
विज्ञापन

हड़ताल समाप्त होने के बावजूद शनिवार को बस स्टैंड के पीछे, चरण सिंह मार्केट, पुराना स्टैंड, नागरिक अस्पताल के पास और नगर परिषद कार्यालय के आसपास समेत कई स्थानों पर कूड़े के ढेर दिखाई दिए। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि ठेकेदार के कर्मचारियों ने लाल सड़क, डडल पार्क क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

:::::::::
रविवार से नगर परिषद के सफाई कर्मचारी पूरी क्षमता के साथ काम पर लौटेंगे। ठेकेदार के कर्मचारियों ने भी शहर के कुछ हिस्सों में सफाई अभियान चलाया। लाल सड़क, डडल पार्क सहित एक-दो अन्य स्थानों पर सफाई कराई गई। राजेंद्र सोनी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed