{"_id":"6894c641780449076b0e8635","slug":"video-protest-at-municipal-office-2025-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: नगर निगम कार्यालय में ढोल बजाकर खोली भ्रष्टाचार की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: नगर निगम कार्यालय में ढोल बजाकर खोली भ्रष्टाचार की पोल
नगर निगम कार्यालय में कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने निगम की बिल्डिंग व प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसकी जांच करवाने की मांग की। साथ ही उन्होंने शपथ पत्र भी सौंपे और कहा कि अगर भ्रष्टाचार के आरोप झूठे मिले तो हमारे खिलाफ कार्रवाई की जाए।
दोपहर 12 बजे सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सरदाना, राजेंद्र यादव आदि ढोल लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर ढोल बजाकर प्रदर्शन किया। साथ ही अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके बाद वह निगम कार्यालय के अंदर दाखिल हुए और पूरे निगम कार्यालय में घूम-घूमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी प्रॉपर्टी टैक्स शाखा और भवन शाखा में भी गए। वह निगमायुक्त के कार्यालय के आगे गए और यहां ज्ञापन सौंपने के लिए वहां तैनात कर्मचारियों से बातचीत की। कर्मचारियों ने बताया कि निगमायुक्त अपने कार्यालय में नहीं है। इसके बाद प्रदर्शनकारी मेयर कार्यालय में पहुंचे। यहां उन्होंने मेयर प्रवीण पोपली को भ्रष्टाचार के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निगम में एक्सपर्ट के पद पर तैनात एक कर्मचारी के खिलाफ जांच करवाने की मांग की। साथ ही यह भी कहा कि वह कितने समय में यह जांच करवा देंग। इस पर मेयर ने कहा कि वह जांच के लिए आज ही निगमायुक्त को एक पत्र लिख देंगे। हालांकि वह जांच में कितना समय लगेगा, इस बारे में अभी बता नहीं सकते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।