{"_id":"698de84651b7c30f2009e09e","slug":"video-program-organized-on-the-birth-anniversary-of-maharishi-dayanand-saraswati-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन
महर्षि दयानंद सरस्वती की 202वींजयंती के उपलक्ष में आर्य समाज हिसार के सभी आर्यों ने मिलकर, आर्य समाज मॉडल टाउन के सामने महर्षि दयानंद पार्क, तोशाम रोड पर एक शाम ऋषि के नाम कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें नगर के सैंकड़ों नर-नारियों ने भाग लिया। सर्वप्रथम यज्ञ हुआ जिसको आचार्य सूर्यदेव वेदांशु कराया। सभी आर्यजनों ने यज्ञ में आहुति दी।
भजन एवं महर्षि की जीवनी पर अनेक वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किये। वक्ताओं ने कहा कि ऋषि चेतना के प्रखर प्रकाश स्तंभ-महर्षि दयानन्द सरस्वती ने वेदों की ओर लौटो का दिव्य संदेश देकर सोई हुई आत्माओं को जगाया। अंधविश्वास और पाखंड के अंधकार को दूर कर सत्य, ज्ञान और राष्ट्र चेतना का दीप प्रज्जवलित किया। ऐसे क्रांतिदर्शी महापुरुष, समाज सुधारक और सनातन वैदिक धर्म के पुनर्जागरणकर्ता महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयंती पर शत-शत वंदन करते हुए संकल्प लें कि उनके बताए सत्य, वेदमार्ग और राष्ट्रभक्ति के पथ पर चलकर समाज और राष्ट्र को पुन: वैदिक वैभव की ओर अग्रसर करें। मंच संचालन आचार्य सूर्यदेव वेदांशु ने किया। इस अवसर पर कर्मवीर शास्त्री, आचार्य जगतपाल शास्त्री, आचार्य सत्यवान पंडित, ईश आर्य, रामकुमार आर्य, आचार्य विश्वदेव, डॉक्टर मुकेश, मदन वासुदेवा, महेन्द्र आर्य, कंचन डुडेजा, सुमन बत्रा, रेखा गौतम, सिम्मी काठपाल, विनय मल्होत्रा, आचार्य गणेश शास्त्री, साधना मेहता ने महर्षि दयानन्द सरस्वती के जीवन पर अपने विचार रखें व भजनों की प्रस्तुति दी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।