Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Mahapanchayat will be held today in the case of death of Ganesh of Hisar, ultimatum for cremation of the body has also ended
{"_id":"687754dad427cd76da09f6b0","slug":"video-mahapanchayat-will-be-held-today-in-the-case-of-death-of-ganesh-of-hisar-ultimatum-for-cremation-of-the-body-has-also-ended-2025-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार के गणेश की मौत मामले में आज होगी महापंचायत, शव के दाह संस्कार का अल्टीमेटम भी हुआ खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के गणेश की मौत मामले में आज होगी महापंचायत, शव के दाह संस्कार का अल्टीमेटम भी हुआ खत्म
12 क्वार्टर निवासी गणेश की मौत मामले में आज अनुसूचित जाति के संगठनों की महापंचायत होगी। इस महा पंचायत में कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। उधर पुलिस प्रशासन की तरफ से हरियाणा शव सम्मान निपटान कानून के तहत दिया गया अल्टीमेटम भी खत्म हो गया है। अब पुलिस प्रशासन जबरन शव का अंतिम संस्कार कर सकती है।
7 जुलाई को 12 क्वार्टर एरिया की धनी किशन दत्त में पुलिस प्रशासन डीजे बंद करवाने पहुंचा था। इसी दौरान युवक गणेश की छत से गिरने पर मौत हो गई। गणेश के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसे धक्का दिया जिससे उसकी मौत हुई, जबकि पुलिस का कहना है कि गणेश छत से कूदा था। परिजन पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में धरने पर बैठे हैं। साथ ही उन्होंने अभी तक गणेश की डेड बॉडी का अंतिम संस्कार भी नहीं किया है।
नागरिक अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात
उधर जिला नागरिक अस्पताल में पुलिस प्रशासन की तरफ से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मंगलवार को धरनासल पर गणेश के परिजनों को हरियाणा शव ससम्मान कानून का नोटिस देने पहुंची थी, लेकिन परिजनों ने नोटिस लेने से मन कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उनके घर पर नोटिस चिपका दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।