{"_id":"69a07396c2a3c43c4b0b8a34","slug":"video-host-hisar-team-became-champion-in-state-level-senior-hockey-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी में मेजबान हिसार टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी में मेजबान हिसार टीम बनी चैंपियन
हरियाणा हॉकी की 37वीं सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेजबान हिसार की टीम ने खिताब जीत लिया। फाइनल मैच में हिसार व सोनीपत के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें हिसार की टीम ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी। हिसार की टीम ने 2-0 से सोनीपत को हरा कर ट्राफी अपने नाम कर ली। वीरवार को समापन मौके पर विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में फाइनल मैच वीरवार शाम 4 बजे खेला गया। फाइनल मैच में मेजबान हिसार जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।सात दिवसीय इस प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि हरियाा ओलंपिक एसोसिएशन के प्रधान जसविंद्र सिंह बैनीवाल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्हाेंने कहा कि हरियाणा देश में सबसे अधिक मेडल हासिल कर रहा है। हरियाणा सरकार की खेल नीति के चलते हमारे खिलाड़ी ओलंपिक में भी मेडल जीत रहे हैं। समारोह में विशिष्ट अतिथि पदमश्री सरदार बलदेव सिंह ने कहा कि हरियाणा की बेटियां हॉकी में देश का प्रतिनिधित्व करती हैं। हरियाणा के हर जिले से खिलाड़ी आने चाहिएं। हर एक लड़की को खेलों में हिस्सा लेना चाहिए।
हाॅकी हिसार के महासचिव प्रो. आजाद सिंह मलिक ने बताया कि प्रदेश भर से जूनियर, सब जूनियर, सीनियर की 52 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें करीब 1100 खिलाड़ियों व खेल अधिकारी ने अपना प्रतिनिधित्व दिया। इस मौके पर पूर्व जिला खेल अधिकारी जगजीत सिंह मलिक ,पूर्व जिला खेल अधिकारी विरेंद्र सिंह, दिलबाग मलिक, टूर्नामेंट निदेशक संदीप दांगाी, सहित अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।