फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Body found in Peeranwali identified; Ramesh had been released from jail two days earlier.

Hisar News: पीरांवाली में मिले शव की हुई पहचान, दो दिन पहले जेल से आया था रमेश

Sun, 27 Sep 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 27 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Body found in Peeranwali identified; Ramesh had been released from jail two days earlier.
हिसार। गांव पीरांवाली के पास शुक्रवार सुबह झाड़ियों में मिले 25 वर्षीय युवक के शव की पहचान गांव बासड़ा निवासी रमेश के रूप में हुई है। शव की शिनाख्त के बाद राजकीय रेलवे पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि मौत के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के दौरान लिए गए विसरा सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा जिसके बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। रमेश दो दिन पहले ही चोरी के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। वह अक्सर घर से बाहर रहता था और कई-कई दिन घर नहीं आता था। शव मिलने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन

युवक की छाती पर मर्द शब्द अंकित था। रमेश अविवाहित था और माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है जो शादीशुदा है। रमेश के जीजा सुनील के बयान पर पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed