{"_id":"6abcdbebd9591777a20a9697","slug":"video-hansi-sanitation-workers-anger-erupts-effigies-of-the-eo-and-dmc-burnt-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: सफाई कर्मचारियों का गुस्सा फूटा, EO का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: सफाई कर्मचारियों का गुस्सा फूटा, EO का पुतला फूंका
हांसी नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। लगातार तीन दिन से सफाई कार्य ठप होने के बाद आज कर्मचारियों का गुस्सा और बढ़ गया। आक्रोशित कर्मचारियों ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी का पुतला फूंककर विरोध जताया।
कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर परिषद परिसर में प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ जिला हांसी के प्रधान ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रविवार तक मांगें नहीं मानी गईं तो सोमवार से नारनौद हल्के के सफाई कर्मचारी भी हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके बाद पैदा होने वाली स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 3 से 4 महीने से लंबित वेतन का भुगतान, करीब एक साल से रुका तेल और साबुन उपलब्ध करवाना तथा पिछली हड़ताल के दौरान कर्मचारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेना शामिल है।
सफाई कर्मचारी एवं अग्निशमन के जिला प्रधान सुलेमान ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से कर्मचारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने के आदेश दिए गए थे, लेकिन स्थानीय स्तर पर इन आदेशों की पालना नहीं की जा रही है। इसी को लेकर कर्मचारियों में रोष है।
वहीं सर्व कर्मचारी संघ के ऑडिटर अशोक यादव ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने लंबित वेतन सहित अन्य समस्याओं का निपटारा करने की मांग की। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और अगर आंदोलन आगे बढ़ता है तो इसका असर नारनौद क्षेत्र में भी देखने को मिल सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।