{"_id":"6abc1255a80e179d5b0bee55","slug":"minister-questions-12-crore-fraud-case-what-action-has-been-taken-against-the-accused-sp-says-will-bring-him-back-from-saudi-arabia-hisar-news-c-21-hsr1005-962226-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 12 करोड़ की धोखाधड़ी पर मंत्री का सवाल, आरोपी पर क्या कार्रवाई हुई, एसपी बोले- सऊदी से लाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 12 करोड़ की धोखाधड़ी पर मंत्री का सवाल, आरोपी पर क्या कार्रवाई हुई, एसपी बोले- सऊदी से लाएंगे
विज्ञापन
लघु सचिवालय में जन परिवाद बैठक में समस्या सुनते सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा।
हिसार। सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने मंगलवार को लघु सचिवालय में जिला लोकसंपर्क एवं जनपरिवाद (ग्रीवेंस कमेटी) की बैठक में 13 शिकायतें सुनीं। इनमें 10 का समाधान किया गया जबकि तीन को अगली बैठक तक लंबित रखा गया। आदमपुर निवासी व्यापारी सुरेश कुमार की 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत पर मंत्री ने एसपी सिद्धांत जैन से पूछा कि आरोपी के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई हुई।
एसपी ने बताया कि आरोपी सऊदी अरब में रह रहा है और उसे वापस हिसार लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंत्री ने आरोपी को सऊदी अरब से लाने और मुख्य आरोपी विकास गोयल को जांच में शामिल करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में वादा करने के बाद कोई मुकरता है तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। राजदरबार प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पिछली बैठक के निर्णय पर सहमति जताने के बावजूद उसे लागू नहीं करने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। बैठक में भाजपा नेता मनदीप मलिक और ऐरन गोल्डसुक प्रोजेक्ट के एक कर्मचारी के बीच खींचतान भी हुई।
विज्ञापन
कीवी फल आयात का झांसा देकर धोखाधड़ी का आरोप
सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि विकास गोयल, उसका साला अमित बंसल और साथी नरेंद्र ने कीवी फल आयात करने का झांसा देकर 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। शिकायत के अनुसार नरेंद्र की फर्म के खाते में रकम डलवाई गई और विकास के कहने पर पांच करोड़ रुपये उसके दिल्ली स्थित घर भिजवाए गए। फल का आयात नहीं हुआ तो विकास ने गुरुग्राम में चार बिल्डर फ्लोर देने का वादा किया। सुरेश ने पुलिस को व्हाट्सएप चैट और अन्य दस्तावेज दिए। उसका आरोप है कि विकास और अमित को प्राथमिकी में आरोपी नहीं बनाया गया और किसी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई। बैठक में नलवा विधायक रणधीर पनिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ और महामंत्री कृष्ण सरसाना भी मौजूद रहे।
जांच के बाद भी संतुष्ट नहीं हुआ परिवादी
गांव मोहब्बतपुर निवासी रमेश बैनीवाल की जलघर में पांच फिल्टर होने के बावजूद एक ही फिल्टर चलने संबंधी शिकायत पर दोबारा सुनवाई हुई। मंत्री के पूछने पर रमेश ने असंतोष जताया। एसडीएम ने बताया कि मौके पर दो फिल्टर चल रहे हैं। जल जीवन मिशन के काम में खामियों के कारण तत्कालीन एक्सईएन, एसडीओ और जेई को पहले ही चार्जशीट किया जा चुका है। मंत्री ने एसडीएम को रिकवरी की प्रक्रिया बताने के निर्देश दिए और शिकायत लंबित रखी।
भाजपा नेता ने जमानत को लेकर उठाए सवाल
ऐरन गोल्डसुक प्रोजेक्ट से जुड़ी शिकायत सत्यनारायण गर्ग, संदीप बेनीवाल, प्रदीप सहरावत आदि ने रखी। उन्होंने प्रोजेक्ट में नकली नक्शा बनाकर फर्जीवाड़ा करने, कार्रवाई न होने और बार-बार डायरेक्टर बदले जाने के आरोप लगाए। इस दौरान शिकायतकर्ताओं की पैरवी कर रहे भाजपा नेता मनदीप मलिक और दूसरे पक्ष के कर्मचारी के बीच खींचतान हुई। मलिक ने कर्मचारी को पीछे धकेलने की कोशिश की, जिस पर मंत्री ने उन्हें ऐसा नहीं करने के निर्देश दिए। मलिक ने दावा किया कि राज्य अपराध शाखा ने मामले में गलत होने की बात कही है, जबकि स्थानीय इकनॉमिक सेल ने मुकदमा खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को सेशन कोर्ट और हाईकोर्ट से जमानत नहीं मिली, जबकि इकनॉमिक सेल ने बुलाकर तुरंत जमानत दे दी। मंत्री ने एसपी सिद्धांत जैन को दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर गहन जांच कराने के निर्देश दिए।
बोले- ग्रीवेंस कमेटी सदस्यों को पूरी तवज्जो दी जाए
मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य अहम कड़ी हैं। अधिकारियों को जांच के दौरान उनके विचारों को महज औपचारिकता नहीं मानना चाहिए। डीसी महेंद्र पाल ने भी अधिकारियों को कमेटी सदस्यों की बात को पूरी तवज्जो देने के निर्देश दिए।
इन मामलों में यह की गई कार्रवाई
गांव सीसवाल निवासी राकेश की सीसवाल-कोहली रोड की गुणवत्ता जांच और निर्धारित मानकों के अनुसार निर्माण कराने की शिकायत पर कमेटी सदस्यों को जांच के आदेश दिए गए।
वार्ड नंबर आठ की शांति नगर में वर्षा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था और लाजपत नगर निवासी संजय कुमार की राजगढ़ रोड से लाजपत नगर जाने वाली सड़क पर बिजली के खंभे किनारे स्थानांतरित करने संबंधी शिकायतों का समाधान कर दिया गया।
किशनगढ़ सब ब्रांच मोगा नंबर 90660-एल के टेल तक पर्याप्त नहरी पानी पहुंचाने के लिए अंडरग्राउंड पाइपलाइन निर्माण की शिकायत पर संबंधित विभाग को फिजिबिलिटी जांचने के निर्देश दिए गए।
मोडाखेड़ा के ग्रामीणों ने दड़ौली रोड स्थित कृषि भूमि पर पोल्ट्री फार्म दोबारा संचालित होने की शिकायत की। संबंधित विभाग ने जरूरी कदम उठाकर प्रार्थियों को संतुष्ट करने की बात कही।
भैणी बादशाहपुर निवासी सत्यवान की बूस्टिंग स्टेशन टैंक को ऊंचा व मजबूत करने तथा नई चारदीवारी और गेट बनाने की शिकायत पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ को मौके की जांच के निर्देश दिए गए।
टिब्बा दानाशेर निवासी रेखा की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्लॉट दिलवाने की शिकायत पर डीसी महेंद्र पाल ने बताया कि वह स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं। मामला सरकार के समक्ष रखा जाएगा और स्वीकृति मिलने पर प्लॉट आवंटित किया जाएगा।
स्कॉलर कॉलोनी के प्रार्थी प्रेम को निर्णय के बावजूद कॉलोनी संचालक द्वारा राशि नहीं देने की शिकायत पर दोबारा बैठक करने के निर्देश दिए गए। इसमें विधायक रणधीर पनिहार और ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य शामिल होंगे।
☰
Template
Image Attachment
Photo Manager
Social Media
Metadata
Attach Document
Translate
Backup
Agency
AI
QrCode
Attch Audio/Video
Last Version