Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Public Health Department cracks down on illegal water and sewerage connections in Hansi; connections can now be regularized for nominal fee
{"_id":"6abca224d288d5ffb50c1e77","slug":"video-public-health-department-cracks-down-on-illegal-water-and-sewerage-connections-in-hansi-connections-can-now-be-regularized-for-nominal-fee-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में अवैध पानी व सिवरेज के कनेक्शनों पर जनस्वास्थ्य विभाग सख्त, अब नाममात्र की फीस के साथ करवाए कनेक्शन नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में अवैध पानी व सिवरेज के कनेक्शनों पर जनस्वास्थ्य विभाग सख्त, अब नाममात्र की फीस के साथ करवाए कनेक्शन नियमित
हांसी के जनस्वास्थ्य विभाग ने अवैध पानी के कनेक्शनों को लेकर लोगों से इन्हें जल्द नियमित कराने की अपील की है। अवैध कनेक्शनों से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, साथ ही पेयजल की गुणवत्ता पर भी गंभीर असर पड़ सकता है।अवैध कनेक्शन अक्सर बिना निर्धारित मानकों के लगाए जाते हैं।
कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी ने बताया कि अवैध कनेक्शनों से पानी की लाइनों में लीकेज, लाइन पंचर होने और गंदे पानी के पेयजल लाइन में मिलकर दूषित होने का खतरा रहता है। इसके अलावा पानी की चोरी और बिलों का भुगतान नहीं होने से विभाग को राजस्व का नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से अवैध पानी और सीवरेज कनेक्शनों को नियमित कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नाममात्र की फीस और छूट के साथ कनेक्शन नियमित कराने का अवसर दिया जा रहा है।
संजीव त्यागी ने हांसीवासियों से अपील की कि वे इस अभियान का लाभ उठाएं और अपने अवैध कनेक्शनों को जल्द नियमित करवाएं। उन्होंने साफ किया कि फिलहाल विभाग की प्राथमिकता लोगों को जागरूक करना है, लेकिन निर्धारित समय के बाद अवैध कनेक्शनों के खिलाफ एनफोर्समेंट की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जुर्माना, कनेक्शन काटने और गंभीर स्थिति में दूषित पानी से संबंधित कानूनी कार्रवाई तक की जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।