Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: PWD employees sound the battle cry; preparations underway for an indefinite sit-in starting October 24.
{"_id":"6ac7a379b9440d19300e6bdd","slug":"video-hansi-pwd-employees-sound-the-battle-cry-preparations-underway-for-an-indefinite-sit-in-starting-october-24-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी : पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने भरी हुंकार, 24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन पड़ाव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी : पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने भरी हुंकार, 24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन पड़ाव की तैयारी
हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर में कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताते हुए 24 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के हिसार स्थित कैंप कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी।
आपको बता दे कि 18 जुलाई को मंत्री के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद 28 जुलाई को सिविल सचिवालय में राज्य कमेटी की केबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के साथ वार्ता हुई थी। उनका आरोप है कि वार्ता में बनी सहमति के बावजूद जारी बैठक कार्यवृत्त में सहमति के अनुरूप बातें दर्ज नहीं की गईं। इसके विरोध में राज्य कमेटी ने 25 अगस्त को लिखित आपत्ति दर्ज करवाई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
यूनियन के राज्य प्रधान गंगाराम मौण ने बताया कि यूनियन की प्रमुख मांगों में टर्म अप्वाइंटी, एचकेआरएन सहित सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के मैकेनिकल, बागवानी और प्रयोगशाला विंग को समाप्त करने के फैसले को वापस लेना, मेट व रोड मेट के पदों को तृतीय श्रेणी में शामिल करना तथा 14,237 पदों को घटाकर 6,257 करने और युक्तिकरण का विरोध शामिल है।
कर्मचारी नेताओं ने जनस्वास्थ्य विभाग के जलघरों को पंचायतों को सौंपने का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर बार-बार सरकार के समक्ष आवाज उठाई गई और वार्ता भी हुई, लेकिन समाधान नहीं हुआ।गंगाराम मौण ने चेतावनी दी कि 24 अक्टूबर को हजारों कर्मचारी हिसार में मंत्री रणबीर गंगवा के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे और इसके बाद अनिश्चितकालीन पड़ाव शुरू किया जाएगा। यूनियन की ओर से आंदोलन का नोटिस भी दिया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।