Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Young athletes to showcase their skills in Hisar; two-day Under-11 sports competitions to be held in Hisar-1 and Hisar-2 blocks
{"_id":"6ac71a84fa88643c6f0261d4","slug":"video-young-athletes-to-showcase-their-skills-in-hisar-two-day-under-11-sports-competitions-to-be-held-in-hisar-1-and-hisar-2-blocks-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में नन्हें खिलाड़ी मैदान में दिखाएंगे दम, खंड हिसार-1, 2 में अंडर-11 की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में नन्हें खिलाड़ी मैदान में दिखाएंगे दम, खंड हिसार-1, 2 में अंडर-11 की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं
खंड हिसार-1, 2 में अंडर-11 आयु वर्ग की ब्लॉकस्तरीय खेल प्रतियोगिताएं वीरवार, शुक्रवार को होंगी। लड़के और लड़कियां अलग-अलग वर्गों में हिस्सा लेंगे। टीमों को वीरवार सुबह नौ बजे आयोजन स्थल पर पहुंचना है।
खंड हिसार- 1 की बीईओ अनीता ने बताया कि पीएमश्री जीजीएसएसएस मंगाली में मुकाबले होंगे जबकि बीईओ हिसार द्वितीय राकेश चराया ने बताया कि खंड स्तरीय खेलकूद जीएसएसएस धीरणवास में होंगे। इन प्रतियोगिताओं में खो-खो, कबड्डी, शतरंज, रस्साकशी, कैरम और एथलेटिक्स के मुकाबले होंगे।
एथलेटिक्स में दौड़, रिले, गोला फेंक, लंबी कूद और ऊंची कूद शामिल है। नृत्य, गान, अभिनय, रागिनी, फैंसी ड्रेस और पेंटिंग जैसी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी होंगी। पेंटिंग के विषय राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण, आतंकवाद, भ्रूण हत्या और नारी शिक्षा हैं।
1 जनवरी 2016 या उसके बाद जन्मे और तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी पात्र होंगे। चयनित खिलाड़ियों की सूची अगले दिन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।