Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi Police launched an anti-drug search operation, conducting a joint action with the dog squad team.
{"_id":"6adcbbe5accd09ec890e291b","slug":"video-hansi-police-launched-an-anti-drug-search-operation-conducting-a-joint-action-with-the-dog-squad-team-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया सर्च अभियान, डॉग स्क्वॉड टीम के साथ की संयुक्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया सर्च अभियान, डॉग स्क्वॉड टीम के साथ की संयुक्त कार्रवाई
हांसी। जिला पुलिस द्वारा नशे पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में हांसी पुलिस की विभिन्न टीमों ने डॉग स्क्वॉड टीम के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों पर सर्च अभियान चलाया।
थाना शहर हांसी, पुलिस चौकी सिसाय पुल, पुलिस चौकी किला बाजार और एवीटी स्टाफ हांसी की टीमों ने थाना शहर प्रभारी निरीक्षक सुखजीत सिंह के नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड टीम के साथ गणेश कॉलोनी हांसी में संयुक्त सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने क्षेत्र में जांच की संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई और लोगों को नशा बेचने तथा नशे के सेवन से दूर रहने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने लोगों को समझाया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर बुरा प्रभाव डालता है। इसलिए नशे से दूर रहकर दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना चाहिए।
इसी प्रकार, पुलिस चौकी बस स्टैंड की टीम ने ऑटो मार्केट हांसी में तथा थाना सदर हांसी की टीम ने गांव कवारी में नशे के खिलाफ सर्च अभियान चलाया। इन अभियानों के दौरान पुलिस ने संबंधित क्षेत्रों में जांच करते हुए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
हांसी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस का उद्देश्य नशा तस्करी पर अंकुश लगाना, नशे से जुड़े अपराधों को रोकना और आमजन को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक करना है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशा बेचने या नशा तस्करी में संलिप्त पाया जाता है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।