{"_id":"6a9fe75469f5f08df40af5f6","slug":"video-hansi-nhai-employee-dies-in-road-accident-vehicle-identified-via-cctv-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: NHAI कर्मी की सड़क हादसे में मौत, CCTV से वाहन की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: NHAI कर्मी की सड़क हादसे में मौत, CCTV से वाहन की पहचान
हांसी। हांसी क्षेत्र में सड़क हादसे हाईवे पर काम करने वाले एक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब सड़क पर अपने काम में लगा हुआ था और पानी लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
मृतक के परिजन विनोद कुमार ने बताया कि उनका भाई पीछे से आ रही गाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मृतक का नाम रणधीर था, जिसे परिवार और आसपास के लोग मुन्ना के नाम से जानते थे। परिजनों ने बताया कि रणधीर की अभी शादी नहीं हुई थी। मृतक परिजन विनोद कुमार ने कहा कि उन्हें इस मामले में इंसाफ चाहिए और आरोपी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक रणबीर मुंडाल खुर्द का रहने वाला था और यहां काम कर रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली और वाहन का नंबर पता कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वाहन चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।