फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hansi: An AK-47 emblem on Ravana’s ear; on the other side, the inscription: "We’re off—see you in 2027."

हांसी: रावण के कान पर AK-47 का निशान, दूसरी तरफ लिखा ‘चलते हैं, मिलते हैं 2027 में’

Tue, 20 Oct 2026 08:17 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Tue, 20 Oct 2026 08:17 PM IST
Hansi: An AK-47 emblem on Ravana’s ear; on the other side, the inscription: "We’re off—see you in 2027."
हांसी। विजयदशमी पर्व पर हांसी की नई ऑटो मार्केट में आयोजित दशहरा उत्सव के दौरान विधायक विनोद भयाना ने 52 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। रावण दहन होते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग उत्सव देखने पहुंचे। आतिशबाजी, झांकी और भगवान श्रीराम-रावण के बीच युद्ध के मंचन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। हालांकि, इस बार रावण के पुतले के कानों के पास बनाया गया AK-47 का निशान और दूसरी तरफ लिखा ‘चलते हैं, मिलते हैं 2027 में’ का स्लोगन चर्चा का विषय बना रहा। पारंपरिक दशहरा उत्सव के बीच रावण के पुतले पर AK-47 जैसे हथियार का निशान बनाए जाने से लोगों के बीच सवाल उठे कि आखिर इसे बनाने का उद्देश्य क्या था। क्या यह किसी हथियार का प्रचार-प्रसार था या इसके पीछे कोई अन्य संदेश देने की मंशा थी? पुतले पर लिखे स्लोगन ने भी लोगों का ध्यान खींचा। हालांकि, इस निशान और स्लोगन के पीछे का वास्तविक उद्देश्य स्पष्ट नहीं हो पाया। आदर्श रामायण मंच हांसी रजिस्टर्ड के प्रधान रमेश मेहता से जब रावण के पुतले पर AK-47 का निशान बनाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पुतला दिल्ली से लाया गया था। हालांकि, पुतले पर हथियार का निशान क्यों बनाया गया और ‘चलते हैं, मिलते हैं 2027 में’ स्लोगन लिखने के पीछे क्या उद्देश्य था, इस बारे में वह स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। ऐसे में दशहरा उत्सव के दौरान पुतले पर बने इस निशान को लेकर चर्चा बनी रही। नई ऑटो मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में विधायक विनोद भयाना ने 52 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी और आसपास के गांवों के लोग मौजूद रहे। रावण दहन के साथ हुई आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में झांकी निकाली गई और भगवान श्रीराम तथा रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। रावण दहन के बाद विधायक विनोद भयाना ने शहरवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम ने अपने आदर्शों और मर्यादाओं से समाज को सत्य की राह दिखाई। रावण दहन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि अपने भीतर की बुराइयों, अहंकार और नकारात्मक विचारों को समाप्त करने का संदेश भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से आपसी सहयोग और एकता के साथ क्षेत्र के विकास में योगदान देने तथा आने वाली पीढ़ियों को अच्छे संस्कार देने का आह्वान किया। विधायक ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी। हांसी में विजयदशमी के अवसर पर दो स्थानों पर रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। नई ऑटो मार्केट में 52 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ, जबकि पंचायती रामलीला ग्राउंड में भी दशहरा उत्सव आयोजित किया गया। पंचायती रामलीला का आयोजन इस बार अपने 113वें वर्ष में पहुंचा। यहां भी रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कुल्लू दशहरा आज से, शाम चार बजे निकलेगी भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा

20 Oct 2026

ऊना: मलकियत सिंह बोले- चुनाव से पहले जनता का बेटा, विधायक बनते ही तानाशाह राजा बन गए बबलू

20 Oct 2026

बिलासपुर: समोह बाजार में विजयदशमी पर स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन, 150 लोगों ने लिया भाग

20 Oct 2026

कुरुक्षेत्र में दशहरा पर्व का उल्लास: दो स्थानों पर भव्य आयोजन, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

20 Oct 2026

भिवानी में सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत, दो युवक गंभीर घायल

20 Oct 2026
विज्ञापन

मंडी: लडभड़ोल में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, विधायक प्रकाश राणा ने की शिरकत

20 Oct 2026

मंडी: छह साल के दिव्यांशु की जिंदगी बचाने के लिए कर्ज में डूबा पिता, अब मददगारों से आस

20 Oct 2026
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा में चलेंगी 30 स्पेशल बसें, रात 10: 30 बजे के बाद भी मिलेगी सुविधा

20 Oct 2026

रामपुर बुशहर: कुमारसैन में आरएसएस ने किया शस्त्र पूजन, करीब 100 स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

20 Oct 2026

चंबा में दशहरे और आरएसएस स्थापना दिवस पर निकाली रैली, स्वयंसेवकों ने लिया भाग

20 Oct 2026

लुधियाना में दाखा थाने के बाहर समाजसेवी टीटू बानिया ने जलाया नशे का रावण

20 Oct 2026

कोटकपूरा में 21 अक्टूबर को होगी भारत विकास परिषद की शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता

जींद के जुलाना में 33 साल बाद होगा 30 फीट के रावण का दहन

20 Oct 2026

कुशीनगर: सड़क हादसे में चार युवकों की मौत से उजड़े परिवार, तीन घायल

20 Oct 2026

अर्बन चैलेंज फंड के प्रोजेक्ट्स की साइट जांचने शिमला पहुंची केंद्रीय टीम, रिज और मॉल रोड का लिया जायजा

20 Oct 2026

शिमला: कालीबाड़ी मंदिर में महानवमी पर विशेष पूजा और हवन, मां सिद्धिदात्री के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु

20 Oct 2026

विजयादशमी पर राजपूत सभा चंबा ने किया शस्त्र पूजन, पूर्वजों की परंपरा का किया निर्वहन

20 Oct 2026

कानपुर: मानसिक रूप से विक्षिप्त अधेड़ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

20 Oct 2026

हिसार में आरएसएस ने मनाया स्थापना का 101 वर्ष, एमसी-डीसी कालोनी में किया विजयदशमी संचलन

20 Oct 2026

गृहमंत्री अमित शाह ने माड़ी पन्नुआं में मारे गए विक्रमजीत के परिवार से की मुलाकात

चंडीगढ़ कांग्रेस ने सेक्टर 35 में फूंका सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला

फरीदाबाद: धमकी के बाद बदमाशों ने रंजिश में कार के शीशे तोड़े, पीड़ित ने पुलिस में की शिकायत

20 Oct 2026

लखनऊ: तेलीबाग के शारदा सहायक में लोग कर रहे हैं मूर्ति का विसर्जन

20 Oct 2026

चंडौस रामलीला में लोग देखते रह गए सुलोचना के सती होने का मंचन

20 Oct 2026

कोकिला कौशिक ने बढ़ाया तीन जिलों का नाम, पेरिस पैरालंपिक 2024 में भी किया था प्रतिनिधित्व

20 Oct 2026

लखीमपुर खीरी: झाड़ियों में मिला लापता बच्चे का शव, घुटने के नीचे से अलग थे दोनों पैर

20 Oct 2026

महराजगंज: चिरैयाकोट में दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत

गृहमंत्री के दाैरे से पहले मानसा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

लखनऊ: निशातगंज पेपर मिल कॉलोनी में होगा रावण का पुतला दहन, 20 सालों से चल रही है परंपरा

20 Oct 2026

VIDEO: उटंगन नदी में पिछले वर्ष 12 मौतों से प्रशासन ने लिया सबक, मूर्ति विसर्जन के लिए खोदे गड्ढे; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

20 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed