Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: Abhay Chautala says he will complete his tour of the entire state of Haryana by September 9; targets the Congress.
{"_id":"6a904b57b2a61dbb4b03790a","slug":"video-hansi-abhay-chautala-says-he-will-complete-his-tour-of-the-entire-state-of-haryana-by-september-9-targets-the-congress-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: अभय चौटाला बोले- 9 सितंबर तक पूरे हरियाणा का दौरा पूरा करेंगे, कांग्रेस पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: अभय चौटाला बोले- 9 सितंबर तक पूरे हरियाणा का दौरा पूरा करेंगे, कांग्रेस पर साधा निशाना
हांसी। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला वीरवार को हांसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संगठन विस्तार, आगामी सम्मान दिवस, विधानसभा में विपक्ष की भूमिका और प्रदेश के विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
अभय चौटाला ने कहा कि अब तक पार्टी प्रदेश के 50 विधानसभा क्षेत्रों को कवर कर चुकी है और करीब 40 विधानसभा क्षेत्र शेष हैं। उन्होंने कहा कि 9 सितंबर तक पूरे हरियाणा का दौरा पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ 27 अगस्त को चौधरी देवीलाल के सम्मान दिवस पर मेवात पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचकर चौधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि दें और यह संदेश दें कि आने वाला समय इंडियन नेशनल लोकदल का है।
विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा काले कपड़े पहनकर पहुंचने के सवाल पर अभय चौटाला ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज उठाना और सरकार की गलत नीतियों व फैसलों को सदन में मजबूती से उठाना है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सदन में शोर-शराबा करने के बाद वॉकआउट कर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास करती है। अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो के दो विधायक हैं और दोनों सदन की कार्यवाही समाप्त होने तक मजबूती से अपनी बात रखते हैं। उन्होंने दावा किया कि आज भी इनेलो ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा और मुख्यमंत्री से जवाब मांगा, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
अभय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर विधानसभा परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ कथित धक्का-मुक्की और कोहनी मारने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि किसी वस्तु को सदन में ले जाने पर प्रतिबंध है तो उसे रोकना पुलिस का काम है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को उकसाकर माहौल खराब करने का प्रयास नहीं होना चाहिए।
अभय चौटाला ने विधानसभा में सिखों से संबंधित पर्चा दिखाए जाने के मामले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि स्पीकर को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सिख समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है और इस मामले को लेकर हरियाणा ही नहीं, बल्कि दुनिया भर का सिख समाज विरोध कर सकता है।
सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों द्वारा वीडियो बनाकर स्कूल की गतिविधियां रिकॉर्ड करने पर रोक के मुद्दे पर अभय चौटाला ने कहा कि स्कूलों में कैमरे लगे हुए हैं और स्कूल गांवों की जमीन पर बने हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को अपनी बात रखने से नहीं रोक सकती। यदि किसी बच्चे या अभिभावक को कोई शिकायत है तो उसे अपनी बात रखने का अधिकार है।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को लेकर पूछे गए सवाल पर अभय चौटाला ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की बात की जा रही है, वह समाज पर कलंक है। उन्होंने जाट समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल समाज के लिए शर्मनाक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।