फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hansi: Abhay Chautala says he will complete his tour of the entire state of Haryana by September 9; targets the Congress.

हांसी: अभय चौटाला बोले- 9 सितंबर तक पूरे हरियाणा का दौरा पूरा करेंगे, कांग्रेस पर साधा निशाना

Thu, 27 Aug 2026 08:06 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 27 Aug 2026 08:06 PM IST
Hansi: Abhay Chautala says he will complete his tour of the entire state of Haryana by September 9; targets the Congress.
हांसी। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला वीरवार को हांसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संगठन विस्तार, आगामी सम्मान दिवस, विधानसभा में विपक्ष की भूमिका और प्रदेश के विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अभय चौटाला ने कहा कि अब तक पार्टी प्रदेश के 50 विधानसभा क्षेत्रों को कवर कर चुकी है और करीब 40 विधानसभा क्षेत्र शेष हैं। उन्होंने कहा कि 9 सितंबर तक पूरे हरियाणा का दौरा पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ 27 अगस्त को चौधरी देवीलाल के सम्मान दिवस पर मेवात पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचकर चौधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि दें और यह संदेश दें कि आने वाला समय इंडियन नेशनल लोकदल का है। विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा काले कपड़े पहनकर पहुंचने के सवाल पर अभय चौटाला ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज उठाना और सरकार की गलत नीतियों व फैसलों को सदन में मजबूती से उठाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सदन में शोर-शराबा करने के बाद वॉकआउट कर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास करती है। अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो के दो विधायक हैं और दोनों सदन की कार्यवाही समाप्त होने तक मजबूती से अपनी बात रखते हैं। उन्होंने दावा किया कि आज भी इनेलो ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा और मुख्यमंत्री से जवाब मांगा, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अभय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर विधानसभा परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ कथित धक्का-मुक्की और कोहनी मारने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि किसी वस्तु को सदन में ले जाने पर प्रतिबंध है तो उसे रोकना पुलिस का काम है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को उकसाकर माहौल खराब करने का प्रयास नहीं होना चाहिए। अभय चौटाला ने विधानसभा में सिखों से संबंधित पर्चा दिखाए जाने के मामले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि स्पीकर को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सिख समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है और इस मामले को लेकर हरियाणा ही नहीं, बल्कि दुनिया भर का सिख समाज विरोध कर सकता है। सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों द्वारा वीडियो बनाकर स्कूल की गतिविधियां रिकॉर्ड करने पर रोक के मुद्दे पर अभय चौटाला ने कहा कि स्कूलों में कैमरे लगे हुए हैं और स्कूल गांवों की जमीन पर बने हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को अपनी बात रखने से नहीं रोक सकती। यदि किसी बच्चे या अभिभावक को कोई शिकायत है तो उसे अपनी बात रखने का अधिकार है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को लेकर पूछे गए सवाल पर अभय चौटाला ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की बात की जा रही है, वह समाज पर कलंक है। उन्होंने जाट समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल समाज के लिए शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हांसी में पीडब्ल्यूडी बी एंड आर कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, कार्यप्रणाली पर जताया रोष

27 Aug 2026

औरैया: बाजारों में बहन-बेटियों की बढ़ी भीड़, सीओ ने एंटी रोमियो टीम के साथ चलाया अभियान

27 Aug 2026

औरैया: मुफ्त टिकट मिला तो चेहरे खिल उठे, रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़

27 Aug 2026

महोबा में मूसलाधार बारिश का कहर, सात घंटे की बरसात से सड़कें और पुलिया बही, बस्तियों में घुसा पानी

27 Aug 2026

VIDEO: नेपाल में बाढ़ पर बोले विदेश राज्यमंत्री - भारत हरसंभव मदद करेगा

27 Aug 2026
विज्ञापन

ऊना में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसपी ने इंदिरा मैदान और रैली रूट का लिया जायजा

27 Aug 2026

फतेहाबाद के टोहाना में बार एसोसिएशन चुनाव: नामांकन प्रक्रिया शुरू, 11 सितंबर को होगा मतदान

27 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: सरयू में डूबी नवविवाहिता की तलाश में उतरी एसडीआरएफ, नहीं मिला सुराग

27 Aug 2026

VIDEO: कच्ची दीवार ढहने से बुजुर्ग की दबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

27 Aug 2026

रोपवे संचालन का काउंटडाउन शुरू, रथयात्रा से गिरजाघर के बीच गंडोला की टेस्टिंग

27 Aug 2026

वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज में वंदेमातरम गायन में छात्राओं ने लिया भाग

27 Aug 2026

शिमला: टैक्सी ऑपरेटरों की दो टूक, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा अनशन

27 Aug 2026

गुना: जिला अस्पताल में पीने के पानी में मिला सांप का बच्चा, दहशत में आए मरीज और परिजन, वीडियो वायरल

27 Aug 2026

ओबरा डैम का बढ़ा जलस्तर, खोला गया एक गेट

27 Aug 2026

Video: फैजाबाद रोड पर भीषण जाम, रक्षाबंधन पर घर जा रहीं बहनें घंटों फंसीं

27 Aug 2026

कानपुर में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, हैलट के बाहर मरीज और एंबुलेंस परेशान

27 Aug 2026

कानपुर: ख्योरा कटरी में बाढ़ का पानी सड़क पर भरा, डेढ़ से दो फीट तक जलभराव

27 Aug 2026

रामपुर बुशहर: किन्नौर में अंडर-14 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 400 खिलाड़ी ले रहीं हिस्सा

27 Aug 2026

गढ़वाल विवि में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज

27 Aug 2026

झांसी में आफत की बारिश: शहर में कई जगहों पर हुआ जलभराव, घरों तक पहुंचा पानी

27 Aug 2026

पंजाब में मानसून की बेरुखी से किसानों की चिंता बढ़ी, 32% कम बारिश; धान की पैदावार घटने का खतरा

टैगोर थिएटर में 29 अगस्त को होगी ‘श्रीरामलीला गाथा मर्यादा’, 9 किलो का धनुष उठाएंगे राम

कानपुर नगर निगम घोटाला: एसआईटी जांच में मुख्य अभियंता ने मानी फाइलों में कमियां, एक दर्जन से अधिक फाइलें जब्त

27 Aug 2026

कानपुर में राखी महोत्सव का दूसरा दिन, फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने की शिरकत

27 Aug 2026

पौड़ी गढ़वाल: मुर्गी बाड़े में कैद हुआ गुलदार, ग्रामीणों में दहशत

27 Aug 2026

अंकिता हत्याकांड में न्याय की मांग, मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

27 Aug 2026

VIDEO: जूते हाथ में, कीचड़ में कदम... स्कूल पहुंचने को रोज अव्यवस्थाओं से जंग लड़ रहे बच्चे

27 Aug 2026

VIDEO: यूपी-पीजी में 40 हजार सीटें खाली, मनपसंद कोर्स में प्रवेश का मौका, 31 अगस्त तक करा लें पंजीकरण

27 Aug 2026

VIDEO: स्वाइन फ्लू के लक्षण...गले में खराश और सिरदर्द को न करें नजरअंदाज, तुरंत चिकित्सक को दिखाएं; एसएन में शुरू हुई स्क्रीनिंग

27 Aug 2026

बदायूं में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत, पेड़ पर लटका शव

27 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed