Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
36-year-old farmer heading to his field dies after being struck by an unidentified vehicle; body found on the road
{"_id":"6af5bc8060bfd3a50707c323","slug":"video-36-year-old-farmer-heading-to-his-field-dies-after-being-struck-by-an-unidentified-vehicle-body-found-on-the-road-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"खेत जा रहे 36 वर्षीय किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, सड़क पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत जा रहे 36 वर्षीय किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, सड़क पर मिला शव
हांसी। बयाना खेड़ा रोड पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से खेत जा रहे 36 वर्षीय किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो अनिल कुमार का शव सड़क पर पड़ा मिला। सड़क पर काफी खून बिखरा हुआ था और वाहन के टायरों के साथ शव घसीटे जाने के निशान भी मिले। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई संजय के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में गांव डाटा निवासी संजय कुमार ने बताया कि उसका चचेरा भाई अनिल कुमार करीब 36 वर्षीय 11 नवंबर की रात खेत में गया हुआ था। रात करीब 12 बजे उसे सूचना मिली कि अनिल का गांव के पास बयाना खेड़ा रोड पर एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। वहां अनिल का शव सड़क पर पड़ा था। घटनास्थल पर काफी खून बिखरा हुआ था और वाहन के टायरों व शरीर के घसीटने के निशान दिखाई दे रहे थे। मौके पर डायल 112 की गाड़ी भी पहुंची हुई थी।
संजय ने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अनिल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने वाहन का इंतजाम कर शव को हांसी के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हांसी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। इस मामले में थाना सदर हांसी पुलिस ने संजय के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।