Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Major daylight theft in Hansi: two locks of a locked house were broken and jewelry worth approximately ₹5 lakh was stolen; the thief was captured on CCTV fleeing the scene.
{"_id":"6af5948ea1e4fb6c270297dc","slug":"video-major-daylight-theft-in-hansi-two-locks-of-a-locked-house-were-broken-and-jewelry-worth-approximately-rs5-lakh-was-stolen-the-thief-was-captured-on-cctv-fleeing-the-scene-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, बंद मकान के दो ताले तोड़कर करीब 5 लाख के गहने चोरी,CCTV में भागता नजर आया चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, बंद मकान के दो ताले तोड़कर करीब 5 लाख के गहने चोरी,CCTV में भागता नजर आया चोर
हांसी। शहर के डडल पार्क के नजदीक दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए दो तालों को तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात के समय परिवार के सदस्य किसी परिचित की मौत पर शोक प्रकट करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। चोर सीसीटीवी फुटेज में भागता नजर आया।
आपको बता दे कि डडल पार्क के नजदीक हुई चोरी के बाद आरोपी सीसीटीवी फुटेज में भागता हुआ नजर आ रहा है। वारदात के दौरान परिवार के सदस्य शोक प्रकट करने गए हुए थे। इसी दौरान चोर ने बंद मकान के दो ताले तोड़कर करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
मकान मालिक सोनू ने बताया कि परिवार के सदस्य शोक प्रकट करने गए हुए थे। इसी दौरान चोर ने घर के दो ताले तोड़कर अंदर रखे गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सोनू के अनुसार चोर घर से सोने की दो अंगूठियां, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का ताबीज और चांदी की दो पाजेब चोरी कर ले गया।
उन्होंने बताया कि जब उनका बेटा उमेश घर पहुंचा तो उसने चोर को चोरी करते हुए देख लिया। इसके बाद उमेश ने तुरंत चोर का पीछा किया और उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर के हाथ में कुछ ऐसा लगा हुआ था, जिससे हाथ फिसल गया और वह पकड़ में नहीं आ सका। बेटे ने काफी दूर तक चोर का पीछा किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया।
वहीं, मामले की सूचना मिलने पर किला चौकी पुलिस हरकत में आई। किला चौकी इंचार्ज सूबे सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अब पुलिस के सामने चोर का पता लगाने और चोरी हुए गहने बरामद करने की चुनौती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।