Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Every sound seems to return red, reality makes you cry...

Hisar News: हर आहट पर लगता है लौट आएंगे लाल, हकीकत रुला देती है...

Thu, 12 Nov 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 12 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Every sound seems to return red, reality makes you cry...
नारनौंद । जिन घरों में दिवाली के दिन तक हंसी-ठिठोली और खुशियों की आवाजें गूंजती थीं वहां अब सिसकियां सुनाई दे रही हैं। जिन परिजनों की आंखें अपने लालों के घर लौटने का इंतजार कर रही थीं वे अब उनकी तस्वीरों को सीने से लगाकर रो रहे हैं। मुजफ्फरनगर के पास हुए हादसे में छह युवकों की मौत ने राखीगढ़ी और मोठ करनैल के पांच परिवारों को उम्रभर का गम दे दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को भी दोनों गांवों में मातम पसरा रहा। परिजनों को रह-रहकर ऐसा लगता है मानो यह सब कोई बुरा सपना हो और हर आहट पर लगता है उनके लाल अभी घर लौट आएंगे मगर अगले ही पल हकीकत का अहसास होते ही घरों में चीख-पुकार मच जाती है। अपनों को खोने का दर्द देखकर सांत्वना देने पहुंचने वाले ग्रामीणों की आंखें भी नम हो जाती हैं।
विज्ञापन

सोमवार को राखीगढ़ी के साहिल, अंकित मलिक, अंकित और राहुल उर्फ डेनी तथा मोठ करनैल के अमन और अजय कार से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। सुबह करीब चार बजे मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर जग्गाहेड़ी के पास उनकी कार बिजली के खंभे से टकरा गई। इसके बाद कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पलट गई और कुछ ही पलों में आग का गोला बन गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। हादसे में सभी छह युवकों की जान चली गई। मंगलवार को दोनों गांवों में गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम बार चेहरा भी नहीं देख पाए परिजन
हादसा इतना भयावह था कि आग में छहों युवकों के शव बुरी तरह झुलस गए। परिजन अपने लाडलों का चेहरा तक अंतिम बार नहीं देख पाए। उन्हें न तो बेटों को घर में अंतिम बार रखने का अवसर मिला और न ही ठीक से विदाई दे सके। राखीगढ़ी में एक साथ चार अर्थियां उठीं तो पूरा गांव शोक में डूब गया। मोठ करनैल में भी हर आंख नम थी। हादसे में जान गंवाने वाले अंकित और राहुल उर्फ डेनी के भाई संजय, अंकित मलिक के छोटे भाई सोमवीर, साहिल के बड़े भाई गोलू, अमन के भाई अजय और अजय के भाई सुनील सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


कैप्टन अभिमन्यु ने परिजनों को बंधाया ढांढस
बुधवार को पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु दोनों गांवों में पहुंचे और मृतक युवकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि छह युवाओं का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना बेहद पीड़ादायक है। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई किसी भी तरह संभव नहीं है। उन्होंने दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed