Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Villagers in Daiyad put up banners regarding the demand for canal water, barring the entry of BJP leaders.
{"_id":"6aedd895b1e17e16920be83d","slug":"video-villagers-in-daiyad-put-up-banners-regarding-the-demand-for-canal-water-barring-the-entry-of-bjp-leaders-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"नहरी पानी की मांग को लेकर गांव दैयड़ में ग्रामीणों ने लगाए बैनर, भाजपा नेताओं की एंट्री की बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरी पानी की मांग को लेकर गांव दैयड़ में ग्रामीणों ने लगाए बैनर, भाजपा नेताओं की एंट्री की बंद
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के बाहर नहरी पानी की किल्लत और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों के पड़ाव के चौथे दिन जमकर नारेबाजी की। वहीं गांव दैयड़ के ग्रामीणों ने गांव के गेट पर बैनर लगा दिया है। जिसमें कहा गया है कि भाजपा नेताओं की गांव में एंट्री बंद है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें 15 दिन पानी दिया जाए और उनकी अन्य मांगे मानी जाएं।-
मांगें जल्द पूरी न हुईं तो करेंगे चंडीगढ़ कूच : मनदीप नथवान
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप नथवान ने धरना स्थल से सरकार को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई भयंकर ओलावृष्टि से धान की फसलें पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं और खेतों में केवल पराली बची है। उस पर से नहरी विभाग ने नहरों में महीने में मात्र 7 दिन पानी देने का शेड्यूल लागू कर किसानों की कमर तोड़ दी है। मनदीप नथवान ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार केवल 5 एकड़ तक 15 हजार रुपये मुआवजा देकर किसानों के साथ भद्दा मजाक न करे। प्रभावित फसलों के लिए प्रति एकड़ एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और नहरों में लगातार दो सप्ताह पानी छोड़ा जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि अगर सरकार और प्रशासन ने किसानों की इन जायज मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया, तो यह पड़ाव यहीं तक सीमित नहीं रहेगा। आंदोलन के अगले चरण में किसान एकजुट होकर चंडीगढ़ कूच का बड़ा ऐलान करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।