Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Unidentified man's body found in canal in Tohana; discovered floating near Jain Samadhi; police working to establish identity.
{"_id":"6a9c076b900c31645d07ff8a","slug":"video-unidentified-mans-body-found-in-canal-in-tohana-discovered-floating-near-jain-samadhi-police-working-to-establish-identity-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में नहर से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जैन समाधि के पास बहता मिला; शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में नहर से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जैन समाधि के पास बहता मिला; शिनाख्त में जुटी पुलिस
टोहाना। शहर के जैन समाधि के समीप गुज़र रही नहर में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ बरामद हुआ। राहगीर द्वारा दी गई सूचना के बाद शहर पुलिस और समाज सेवी नवजोत की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पहचान हेतु नागरिक अस्पताल के शवगृह में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नहर से गुज़र रहे एक राहगीर ने जलमार्ग में बहता शव देखा, जिसकी सूचना तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद नवजोत ढिल्लो की टीम की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।
35 से 40 वर्ष बताई जा रही उम्र
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी (एएसआई जोगिंदर सिंह) ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत होती है। प्राथमिक दृष्टि में शव एक से दो दिन पुराना लग रहा है। मृतक ने नीले रंग की शर्ट और क्रीम रंग का अंडरवेयर पहना हुआ है। शरीर पर कोई अन्य विशेष निशान नहीं मिला है।
पहचान के लिए अपील
पुलिस प्रशासन और समाज सेवी टीम ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी का कोई रिश्तेदार या परिचित गुमशुदा है, तो वे तुरंत शहर थाना टोहाना/सिटी एसएचओ से संपर्क करें। 72 घंटे की निर्धारित समय सीमा के भीतर पहचान न होने की स्थिति में नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।