{"_id":"6adb7e7ea867a7702e0648a6","slug":"video-tohana-chandigarh-road-blocked-due-to-electricity-issues-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना: बिजली समस्या के चलते चंडीगढ़ रोड किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना। शहर में बिजली समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा शुक्रवार रात को फूट पड़ा। चंडीगढ़ रोड स्थित 33 केवी बिजलीघर के बाहर गुप्ता कॉलोनी और रामनगर के लोगों ने जाम लगाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। बिना बिजली के जीना मुश्किल हो गया है। बच्चों की पढ़ाई, घरों में पानी की सप्लाई और रोजमर्रा के काम बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। कई बार अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
जाम की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाया और बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर जल्द आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारी ईशान, हरीश और विक्की ने बताया कि मजबूरी में उन्हें सड़क जाम करनी पड़ी। जाम खुलने के कुछ देर बाद ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिसके बाद लोग शांत हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।