{"_id":"6adb29a43b8349778c0d07c5","slug":"video-kullu-dussehra-fire-safety-arrangements-mock-drill-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू दशहरा में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 19 कर्मचारी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू दशहरा में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 19 कर्मचारी तैनात
Ankesh Dogra
Updated Fri, 23 Oct 2026 03:02 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दमकल विभाग की टीमें मेला स्थल की निगरानी कर रही हैं, ताकि आगजनी की किसी भी घटना पर तुरंत काबू पाया जा सके और जानमाल के नुकसान को रोका जा सके। इसके लिए मेला स्थल पर दो दमकल वाहन और 19 कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
दमकल विभाग की ओर से रोजाना पूर्वाह्न और अपराह्न में मॉक अभ्यास किया जा रहा है। इस दौरान दमकल वाहन और कर्मचारी मेला स्थल के प्रत्येक निकास द्वार से गुजरकर आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।
दमकल विभाग के प्रभारी प्रेम भारद्वाज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में दुकानों, अस्थायी शिविरों और अन्य प्रतिष्ठानों में आगजनी की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।
उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के लिए दो दमकल वाहन और 19 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, दमकल विभाग की टीमें दो शिफ्टों में रोजाना मॉक अभ्यास कर रही हैं, ताकि उत्सव के दौरान आग की घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।