{"_id":"6a8fda89886caf1a4d07f464","slug":"video-seven-day-sit-in-protest-begins-in-tohana-over-the-release-of-imprisoned-sikhs-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में बंदी सिखों की रिहाई को लेकर सात दिवसीय धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में बंदी सिखों की रिहाई को लेकर सात दिवसीय धरना शुरू
बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर सिख समाज ने टोहाना में 7 दिवसीय धरना शुरू कर दिया है। ये धरना रतिया रोड पर साहिबजादा बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह के नाम से बने गेट के सामने लगाया गया है। आयोजकों ने बताया कि यह धरना सर्व भाईचारे द्वारा सांझे तौर पर लगाया गया है।
धरने में शामिल सिख नेता कुलविंद्र सिंह ने कहा कि अदालतों के आदेश के बावजूद कई सिख नौजवान अपनी सजा पूरी होने के बावजूद अभी भी जेलों में बंद हैं। मानवता के आधार पर उन्हें रिहा किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से अपील की है कि उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए।
इस मौके पर बड़ी संख्या में सिख संगत मौजूद रही। धरना शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। आयोजकों का कहना है कि यदि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।