{"_id":"6a95bfe393c7ea5eb60e1f47","slug":"district-bar-association-elections-nomination-process-to-begin-today-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-160288-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव, आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव, आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
Mon, 31 Aug 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। जिला बार एसोसिएशन के आगामी चुनावों का बिगुल बज गया है। चुनाव समिति की ओर से चुनावी अधिसूचना जारी कर दी गई है जिसके तहत 11 सितंबर को नए पदाधिकारियों को चुनने के लिए मतदान होगा।
चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी अधिवक्ता संदीप टांटिया की अध्यक्षता में हुई चुनाव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक में चुनाव के पूरे शेड्यूल पर मुहर लगाई गई। तय कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होकर 3 सितंबर तक चलेगी।
प्रत्याशी दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच अपने पर्चे दाखिल कर सकेंगे। इसके तुरंत बाद 3 सितंबर को ही शाम 4 से 6 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। यदि कोई प्रत्याशी अपना नाम वापस लेना चाहता है, तो उसके लिए 4 सितंबर को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक का समय तय किया गया है।
विज्ञापन
चुनाव समिति के अध्यक्ष संदीप टांटिया ने बताया कि बार एसोसिएशन के इस लोकतांत्रिक उत्सव को पारदर्शिता के साथ पूरा करने के लिए सभी जरूरी नियम व शर्तें तय कर दी गई हैं।