{"_id":"6a95c1c6881818c08c05cf36","slug":"accused-arrested-in-case-of-theft-of-cash-and-jewelry-from-a-house-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-160243-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: घर में घुसकर नकदी और जेवर चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: घर में घुसकर नकदी और जेवर चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार
Mon, 31 Aug 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस टीम ने जंडी मोहल्ला स्थित मकान से 31 हजार रुपये की नकदी तथा सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी राघवेन्दा निवासी भिंड बीटीआई रोड़ शिवरकापुरा मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
आरोपी से 1500 रुपये, एक मंगलसूत्र, चांदी का बाजूबंद,दो चांदी के लोकेट, एक चांदी का झुमका, एक चांदी का कमरबंद, एक चांदी की अंगुठी बरामद की गई। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पुलिस चौकी बस अड्डा प्रभारी ने बताया कि मुकेश कुमार निवासी जंडी मोहल्ला ने शिकायत दी कि 28 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे वह अपने मकान के कमरों व मुख्य गेट पर ताला लगाकर बच्चों सहित अपने ससुराल गांव अजीतपुरा, राजस्थान गया हुआ था।
विज्ञापन
29 अगस्त की सुबह उसके पड़ोसी ने फोन कर मकान के कमरों के दरवाजे खुले होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर मुकेश कुमार वापस अपने घर पहुंचा तो कमरे के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ तथा अंदर सामान बिखरा मिला।
जांच करने पर अलमारी के लॉकर में रखे 31 हजार रुपये नकद, सोने व चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान गायब मिला। शिकायत के आधार पर थाना शहर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।