Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Semi Aulakh of the Annadata Kisan Union raised his voice in support of sanitation workers in Tohana, Fatehabad, and sharply criticized the government.
{"_id":"6a8fbbfbbf037b564f06c6d9","slug":"video-semi-aulakh-of-the-annadata-kisan-union-raised-his-voice-in-support-of-sanitation-workers-in-tohana-fatehabad-and-sharply-criticized-the-government-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में सफाई कर्मचारियों के हक में गरजे अन्नदाता किसान यूनियन के सेमी औलख, सरकार को सुनाई खरी-खरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में सफाई कर्मचारियों के हक में गरजे अन्नदाता किसान यूनियन के सेमी औलख, सरकार को सुनाई खरी-खरी
सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर अन्नदाता किसान यूनियन के राष्ट्रीय पदाधिकारी नेता सेमी औलख ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोला है।
टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में अन्नदाता किसान यूनियन के नेता औलख ने कहा कि जो सफाई कर्मचारी दिन-रात शहरों को स्वच्छ रखने में जुटे हैं, उन्हीं की जायज मांगों को सरकार अनसुना कर रही है। यह सरासर अन्याय है।
उन्होंने कहा कि सरकार को गरीब और मेहनतकश वर्ग की अनदेखी बंद करनी चाहिए। सफाई कर्मचारियों को पक्का रोजगार, सम्मानजनक वेतन और सुरक्षा सुविधाएं मिलना उनका हक है। मांगें न मानना सरकार की संवेदनहीनता को दिखाता है।
सेमी औलख ने ऐलान किया कि वह इस लड़ाई में सफाई कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।