Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Ratia: DC Dr. Vivek Bharti inspected the school at Dhani Jakhan Dadi; he inaugurated a newly constructed classroom and offered words of wisdom on success to the children.
{"_id":"6abcdbd243d2c31bfd03149f","slug":"video-ratia-dc-dr-vivek-bharti-inspected-the-school-at-dhani-jakhan-dadi-he-inaugurated-a-newly-constructed-classroom-and-offered-words-of-wisdom-on-success-to-the-children-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतिया। डीसी डॉ. विवेक भारती ने ढाणी जाखन दादी के स्कूल का किया निरीक्षण, नवनिर्मित कमरे का उद्घाटन कर बच्चों को दी सफलता की सीख।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया। डीसी डॉ. विवेक भारती ने ढाणी जाखन दादी के स्कूल का किया निरीक्षण, नवनिर्मित कमरे का उद्घाटन कर बच्चों को दी सफलता की सीख।
रतिया।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को उपमंडल के गांव ढाणी जाखन दादी स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में नवनिर्मित कमरे का उद्घाटन किया तथा परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डीसी ने मिड-डे मील व्यवस्था, कक्षाओं व बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया और विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उन्हें अनुशासन के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बच्चों से उनकी पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए डीसी ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। छात्र अनुशासन, लगन और सकारात्मक सोच के साथ निरंतर मेहनत करें ताकि अपने विद्यालय, परिवार और जिले का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने अध्यापकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दें और शिक्षा के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों व सामाजिक दायित्वों के संस्कार भी विकसित करें।
निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील की गुणवत्ता और स्वच्छता को भी परखा गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम सुरेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार बलवान सिंह, बीईओ शशि प्रकाश, उपनिदेशक एवं डीआईपीआरओ अमित पंवार, डीपीसी बलवान सिंह, प्रिंसिपल तरुण गर्ग, मुख्याध्यापक संदीप संधा, एबीआरसी कुलदीप सिंह, सरपंच सतपाल सिंह और पंचायत सदस्य जगसीर सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।