Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Fatehabad, child scientists showcased their talent through models and also demonstrated methods for disaster preparedness.
{"_id":"6b002b4154d34fd40105ddcf","slug":"video-in-fatehabad-child-scientists-showcased-their-talent-through-models-and-also-demonstrated-methods-for-disaster-preparedness-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा, आपदा से बचाव का भी बताया तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा, आपदा से बचाव का भी बताया तरीका
विज्ञान के प्रयोगों और नई तकनीकों के माध्यम से भविष्य की चुनौतियों का समाधान तलाशने की प्रतिभा शुक्रवार को जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में देखने को मिली। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे विद्यार्थियों ने सात विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। किसी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग को दर्शाया तो किसी ने हरित ऊर्जा, स्वदेशी कृषि और ग्रामीण विकास के नए तरीके समझाए। वहीं, आपदा प्रबंधन से जुड़े मॉडलों ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई मुख्य अतिथि रहीं, जबकि जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश मेहता और खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे। जिला गणित विशेषज्ञ रमेश कुमार, समाजसेवी अमर मोंगा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक भी मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के मॉडलों का अवलोकन किया और उनकी वैज्ञानिक सोच की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।