{"_id":"6b0157bb8cc8956008059802","slug":"video-girls-were-sensitized-and-asked-questions-during-the-aparajita-program-in-fatehabad-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में अपराजिता कार्यक्रम में बच्चियों को किया जागरूक, पूछे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में अपराजिता कार्यक्रम में बच्चियों को किया जागरूक, पूछे सवाल
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने छात्राओं को महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं, कैंसर और पीसीओडी के प्रति जागरूक किया। सैकड़ों छात्राओं ने ध्यानपूर्वक चिकित्सकों की बातें सुनीं और अपने सवाल भी पूछे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल इंचार्ज चंद्र मेहता ने की। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. पारुल गोयल, डॉ. पूनम, डॉ. शालिनी सिंगला और डॉ. राहुल पहुंचे। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलाव सामान्य हैं। इनसे घबराने के बजाय सही जानकारी लेना और समय पर चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है।
डॉ. पारुल गोयल ने महिलाओं में होने वाले कैंसर के प्रकार, शुरुआती लक्षण और इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर जांच से कैंसर का इलाज संभव है। इसलिए किसी भी तरह की गांठ, असामान्य दर्द या बदलाव को नजरअंदाज न करें।
डॉ. पूनम और डॉ. शालिनी सिंगला ने पीसीओडी की समस्या पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अनियमित खानपान, तनाव और शारीरिक गतिविधि की कमी से यह समस्या बढ़ रही है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सही दिनचर्या से इससे बचा जा सकता है। डॉ. राहुल ने साफ-सफाई, पोषण और मानसिक स्वास्थ्य पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने माहवारी, खानपान, वजन बढ़ना, बाल झड़ना और तनाव से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका चिकित्सकों ने सरल भाषा में जवाब दिया। स्कूल इंचार्ज चंद्र मेहता ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं को आत्मविश्वास देते हैं और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाते हैं। अंत में आयोजकों का आभार व्यक्त किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।