Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Yoga is mandatory for classes 1 to 10

Fatehabad News: कक्षा पहली से दसवीं तक योग अनिवार्य

Mon, 23 Nov 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 23 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Yoga is mandatory for classes 1 to 10
फतेहाबाद।
विज्ञापन

प्रदेश स्कूलों में अगले शैक्षणिक सत्र से कक्षा पहली से दसवीं तक योग विषय अनिवार्य किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए शिक्षा विभाग, हरियाणा योग आयोग और पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार की ओर से शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद ये शिक्षक स्कूलों में विद्यार्थियों को योगाभ्यास करवाने के साथ उन्हें योग के प्रति जागरूक और दक्ष बनाएंगे। योजना के तहत प्रत्येक स्कूल में एक योग शिक्षक की तैनाती का लक्ष्य रखा गया है।
फतेहाबाद में फिलहाल 101 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें पीटीआई, पीजीटी फिजिकल एजुकेशन और डीपी शामिल हैं। प्रशिक्षण की कक्षाएं सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक चल रही हैं। दिन की शुरुआत योगाभ्यास से होती है। पहले सत्र में प्रशिक्षुओं को अलग-अलग योगासन और उनकी बारीकियों का अभ्यास करवाया जाता है। इसके बाद थ्योरी की कक्षाएं लगती हैं, जिनमें योग के सिद्धांत और उससे जुड़ी जानकारी दी जाती है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में मदन गोपाल आर्य, चंद्रप्रकाश आर्य और सुरेंद्र शर्मा जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

-
50 रुपये की डाइट राशि से नहीं चल रहा गुजारा
हालांकि प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों के भोजन की व्यवस्था भी चर्चा का विषय बनी हुई है। विभाग की ओर से प्रत्येक शिक्षक को प्रतिदिन डाइट के लिए महज 50 रुपये दिए जा रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि मौजूदा महंगाई में इतनी राशि में भोजन की व्यवस्था करना मुश्किल है। ऐसे में शिक्षकों ने आपस में पैसे एकत्रित कर भोजन तैयार करवाने की व्यवस्था की है। सभी शिक्षक मिलकर भोजन करते हैं और खर्च साझा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के एईओ अनूप सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से प्रशिक्षण लेने वाले प्रत्येक शिक्षक को प्रतिदिन 50 रुपये डाइट खर्च दिया जा रहा है। कई शिक्षक दूर-दराज के क्षेत्रों से प्रशिक्षण लेने पहुंच रहे हैं। ऐसे में उन्होंने आपसी सहयोग से भोजन की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed