Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: Youth urged to participate enthusiastically in the 'Viksit Bharat Quiz'; an opportunity to share ideas with the Prime Minister awaits.
{"_id":"6a9fe743cee781e4f60e57be","slug":"video-fatehabad-youth-urged-to-participate-enthusiastically-in-the-viksit-bharat-quiz-an-opportunity-to-share-ideas-with-the-prime-minister-awaits-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: विकसित भारत क्विज में युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान, प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: विकसित भारत क्विज में युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान, प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर
फतेहाबाद,। जिला युवा अधिकारी रीना केसरिया ने बताया कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से देशभर में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ‘विकसित भारत क्विज’ का आयोजन किया जा रहा है।
माय भारत पोर्टल के माध्यम से आयोजित इस पहल में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव के स्वरूप में बदलाव करते हुए इसका नाम ‘विकसित भारत युवा संवाद’ रखा गया है। इसके माध्यम से देशभर के युवाओं को एक मंच पर लाकर राष्ट्रीय एकता, युवा सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा दिया जाएगा तथा विकसित भारत@2047 के विजन के अनुरूप युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि विकसित भारत चैलेंज ट्रैक पांच चरणों में आयोजित होगा। प्रथम चरण क्विज 30 सितम्बर 2026 तक, द्वितीय चरण निबंध 05 से 09 अक्तूबर 2026 तक, तृतीय चरण जिला चैंपियनशिप 10 से 16 नवम्बर 2026 तक, चतुर्थ चरण राज्य विकसित भारत युवा संवाद 17 नवम्बर से 07 दिसम्बर 2026 तक तथा पांचवां चरण राष्ट्रीय संवाद 10 से 12 जनवरी 2027 तक होगा। जिला युवा अधिकारी रीना केसरिया ने जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी पात्र युवाओं से माय भारत पोर्टल पर उपलब्ध ‘विकसित भारत क्विज’ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।