Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: Grandfather and grandson injured while returning from a *Jagran* in Kaithal; accident occurred at Bhuna Turn.
{"_id":"6aae9cf8a9aa9105fd04e688","slug":"video-fatehabad-grandfather-and-grandson-injured-while-returning-from-a-jagran-in-kaithal-accident-occurred-at-bhuna-turn-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: कैथल से जागरण कर लौट रहे दादा-पोता घायल, भूना मोड़ पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: कैथल से जागरण कर लौट रहे दादा-पोता घायल, भूना मोड़ पर हुआ हादसा
फतेहाबाद। शहर के भूना मोड़ पर शनिवार सुबह मोटरसाइकिल असंतुलित होने से दादा-पोता घायल हो गए। दोनों कैथल में शुक्रवार रात जागरण में शामिल होने के बाद शनिवार सुबह मोटरसाइकिल से वापस हनुमानगढ़ लौट रहे थे। हादसे में सतबीर दास और उसका पोता जैकी घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल में उपचाराधीन राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी सतबीर दास ने बताया कि वे शुक्रवार को कैथल में जागरण में शामिल होने गए थे। शनिवार सुबह दोनों मोटरसाइकिल से वापस हनुमानगढ़ लौट रहे थे। जब वे फतेहाबाद शहर के भूना मोड़ के पास पहुंचे तो अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद दोनों सड़क पर गिर गए और उन्हें चोटें आईं।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने दोनों घायलों को संभाला और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरू किया। परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई। हादसे में मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।