फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers stage a sit-in and burn the Chief Minister's photographs over the failure to start paddy procurement in Ratia; warn of a lockdown on October 6.

रतिया में धान की खरीद शुरू न होने पर किसानों का धरना, मुख्यमंत्री के फोटो जलाए; 6 अक्टूबर को तालाबंदी की चेतावनी

Sun, 04 Oct 2026 07:23 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sun, 04 Oct 2026 07:23 PM IST
Farmers stage a sit-in and burn the Chief Minister's photographs over the failure to start paddy procurement in Ratia; warn of a lockdown on October 6.
रतिया। क्षेत्र में धान की खरीद शुरू नहीं होने के विरोध में रविवार को पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के फोटो जलाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार, 5 अक्टूबर तक धान की खरीद शुरू नहीं हुई तो 6 अक्टूबर को मार्केट कमेटी कार्यालय पर तालाबंदी की जाएगी। धरने की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान नाहर सिंह खाई और गुरलाल नथवान ने की। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार ने पहले 25 सितंबर से धान की खरीद शुरू करने की घोषणा की थी। इसके बाद 29 सितंबर को खरीद के निर्देश जारी किए गए, लेकिन रतिया क्षेत्र की मंडी में किसान कई दिनों से धान लेकर बैठे हैं और खरीद शुरू नहीं होने के कारण परेशान हैं। मंडी में पड़ी फसल के चोरी होने का खतरा भी बना हुआ है। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार की ओर से धान खरीद को लेकर लगाई गई शर्तों के कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने 28 क्विंटल की शर्त तत्काल हटाने और बिना किसी बाधा के धान की खरीद शुरू करने की मांग की। साथ ही जिन किसानों की फसल का पंजीकरण नहीं हो पाया है, उनका एसडीएम के माध्यम से पंजीकरण करवाने की मांग की गई, ताकि कोई किसान अपनी फसल बेचने से वंचित न रहे। जिला उपप्रधान गग्गी चहल और सुखचैन सरपंच ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत खरीद शुरू करे। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर दिल्ली हाईवे जाम करने का कदम भी उठाया जा सकता है, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। सचिव ने दिया खरीद शुरू करवाने का आश्वासन किसानों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर मार्केट कमेटी के सचिव मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया कि सोमवार से धान की खरीद शुरू करवा दी जाएगी। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया, लेकिन स्पष्ट किया कि यदि सोमवार तक खरीद शुरू नहीं हुई तो 6 अक्टूबर को मार्केट कमेटी कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। इस अवसर पर सुखदीप रंधावा, पाल संधू, बालकरना, गुरविंदर तामसपुरा, परमजीत पिलछियना, प्रगट खोखर, इंद्रजीत समरा, प्रेम खोखर, निशान छोकर, प्रदीप लखा सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शाहजहांपुर: ताऊ की हत्या करने का आरोपी भतीजा गिरफ्तार, दो सूजे बरामद

04 Oct 2026

फिरोजपुर: गुरुहरसहाय में नशे का इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत

एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बसें बनीं बचत की सवारी, हमीरपुर मंडल में घटा डीजल खर्च

ऊना: दमोहड़ की गौशाला बनी बेसहारा गोवंश का सहारा, जनसहयोग से 45 गोवंश की हो रही सेवा

04 Oct 2026

ऊना: एवरग्रीन स्मैशर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप पर संदीप-स्पर्श की जोड़ी का कब्जा, फाइनल में 21-11 से जीत

04 Oct 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद में धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग को लेकर फूंका पुतला

04 Oct 2026

IIIT ऊना में नशा मुक्त युवा अभियान के तहत वॉकथॉन, 250 से ज्यादा विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

04 Oct 2026
विज्ञापन

भाजपा की नई मीडिया टीम: डाॅ. रजनीश प्रदेश प्रवक्ता, दीपक बघेल बने सह संयोजक

04 Oct 2026

VIDEO: ब्रज क्षेत्र में छह साल बाद फिर फुल टाइम प्रचारक की तैनाती

04 Oct 2026

VIDEO: आगरा के जैंगारा में ही होगी रालोद की रैली, जयंत की हरी झंडी के बाद तैयारियां तेज

04 Oct 2026

अध्यक्ष बनने के बाद पहला चुनाव, मेरी साख दांव पर : पंकज चौधरी

04 Oct 2026

VIDEO: रात में खाद की कालाबाजारी, ग्रामीणों ने घेर ली सहकारी समिति; ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़े

04 Oct 2026

VIDEO: आगरा में ढोल-नगाड़ों के बीच निकली जनकपुरी की आमंत्रण यात्रा, आरती की थाल लेकर हुआ स्वागत

04 Oct 2026

VIDEO: मानदेय बढ़ाने एवं समय पर भुगतान के लिए आशाओं का प्रदर्शन, टीकाकरण का बहिष्कार

04 Oct 2026

VIDEO: मथुरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, चाैराहों पर डाला कूड़ा; सफाई व्यवस्था प्रभावित

04 Oct 2026

VIDEO: हाई लॉस फीडर होंगे चिह्नित, बिजली चोरी रोकने के सख्त निर्देश

04 Oct 2026

एमएलसी चुनाव: आगरा में भाजपा प्रत्याशियों समेत कई निर्दलीय ने किया नामांकन

04 Oct 2026

जालंधर में हॉकी स्टार मनप्रीत के घर जश्न, गोल्ड जीतते ही बंटी मिठाई

04 Oct 2026

स्वास्थ्य परीक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थी, बोले- पेपर रहा सामान्य, VIDEO

04 Oct 2026

अयोध्या में राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज गंजा में आयोजित आईएसआईसीपीएम 2026 का समापन

04 Oct 2026

बहराइच में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, बेटी बोली- हत्या की गई, पुलिस कह रही आत्महत्या की

04 Oct 2026

LoC के गांवों में विकास पर जोर, DC अभिषेक शर्मा ने बनाई कार्ययोजना

04 Oct 2026

838 दिन बाद परवीन की शानदार वापसी, एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल

04 Oct 2026

बहादुरगढ़ में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र का भाजपा पर तीखा प्रहार

फतेहाबाद में प्लॉट से पानी की मोटर समेत पीतल के बर्तन और ट्रैक्टर के उपकरण चोरी, सीसीटीवी में दिखीं संदिग्ध महिलाएं

04 Oct 2026

रोहतक में विश्वकर्मा शिक्षा समिति कार्यकारिणी चुनाव

04 Oct 2026

चरखी-दादरी में रोज गार्डन से विधायक आवास तक निकाला विरोध मार्च, बाहर दिया धरना

04 Oct 2026

फतेहाबाद में ज्वैलर से लूट मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड सहित लूटा गया माल बरामद

04 Oct 2026

अमृतसर: एशियन गेम्स के फाइनल में अभिषेक शर्मा का शानदार प्रदर्शन, पिता व कोच राजकुमार शर्मा ने दी बधाई

04 Oct 2026

लखीमपुर खीरी: अश्लील इशारे करने पर छह युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कराई परेड; देखें वीडियो

04 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed