Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Passengers in Ratia were enraged when the bus failed to operate and expressed their protest by blocking the main gate of the bus stand; the situation was resolved after officials pacified them.
{"_id":"6ac259df4219f37d1408266a","slug":"video-passengers-in-ratia-were-enraged-when-the-bus-failed-to-operate-and-expressed-their-protest-by-blocking-the-main-gate-of-the-bus-stand-the-situation-was-resolved-after-officials-pacified-them-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतिया में बस नहीं चली तो भड़के यात्री, बस अड्डे का मुख्य गेट बंद कर जताया रोष; अधिकारियों के समझाने पर शांत हुआ मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया में बस नहीं चली तो भड़के यात्री, बस अड्डे का मुख्य गेट बंद कर जताया रोष; अधिकारियों के समझाने पर शांत हुआ मामला
रतिया। रतिया से सरदूलगढ़ जाने वाली पीआरटीसी बस शाम को निर्धारित समय पर रवाना नहीं हुई तो यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। शाम करीब 6:30 बजे चलने वाली बस के इंतजार में काफी देर तक परेशान यात्रियों ने नए बस अड्डे का मुख्य गेट बंद कर धरना शुरू कर दिया। यात्रियों ने रोडवेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बस का संचालन नियमित करने की मांग की।
यात्रियों ने बताया कि रतिया से सरदूलगढ़ के लिए पीआरटीसी की बस शाम करीब 6:30 बजे निर्धारित है। इस बस से रतिया शहर और आसपास के गांवों में काम करने वाले अनेक लोग अपने घर लौटते हैं। आज भी निर्धारित समय बीतने के काफी देर बाद भी बस नहीं चली। यात्रियों का आरोप था कि उन्हें बस की रवानगी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी गई।
यात्रियों का कहना था कि पिछले कुछ दिनों से पीआरटीसी की बस निर्धारित समय पर नियमित रूप से नहीं चल रही है। कई बार बस का रूट रद्द कर दिया जाता है या बस के दूसरे मार्ग पर जाने की बात सामने आती है। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारी यात्रियों ने कहा कि आसपास के गांवों के काफी लोग रतिया शहर में दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों पर काम करते हैं। उनका काम शाम छह बजे के बाद खत्म होता है। ऐसे में 6:30 बजे चलने वाली बस उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस बस के नहीं चलने पर उन्हें निजी वाहनों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर वह पिछले दो-तीन दिनों से रोष व्यक्त कर रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही इसके रोष स्वरूप ही उन्हे धरना लगाने व गेट बंद करने को मजबूर होना पड़ा
गुस्साए यात्रियों ने बस अड्डे के मुख्य गेट को बंद कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए अन्य बसों का आवागमन भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर बस अड्डा अधिकारी राजकमल और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने यात्रियों से बातचीत कर उन्हें समझाया और समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद यात्रियों ने धरना समाप्त कर दिया।
अड्डा इंचार्ज राजकमल ने बताया कि रतिया-सरदूलगढ़ मार्ग पर हरियाणा रोडवेज की बसें नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। उन्होंने माना कि पिछले कुछ दिनों से पीआरटीसी की बस निर्धारित समय पर नहीं चलने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। यात्रियों ने मांग की कि निर्धारित टाइम-टेबल के अनुसार बस का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।