Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Construction work on the boundary wall of the power substation in Pirthala, Fatehabad, was halted
{"_id":"6ab79d1a0906cc4dc00bd8c3","slug":"video-construction-work-on-the-boundary-wall-of-the-power-substation-in-pirthala-fatehabad-was-halted-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के पिरथला में बिजली घर की चारदीवारी का निर्माण कार्य रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के पिरथला में बिजली घर की चारदीवारी का निर्माण कार्य रुकवाया
गांव पिरथला में बिजली घर की चारदीवारी में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने पर ग्राम पंचायत ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों के विरोध के बाद काम बंद करा दिया गया है।
गांव के सरपंच रामकुमार ने बताया कि बिजली निगम द्वारा लगभग 82 लाख रुपये की लागत से चारदीवारी का निर्माण करवाया जा रहा है। यह कार्य परवीन कुमार की फर्म द्वारा किया जा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा आरकेबी मार्का घटिया ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो हाथ लगाते ही टूट रही हैं।
ग्राम पंचायत ने बताया कि निर्माण सामग्री गुणवत्ता मानकों के अनुसार नहीं है। घटिया ईंटों से चारदीवारी की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। काम रोकने के लिए कहने के बावजूद ठेकेदार और संबंधित अधिकारी काम जारी रखे हुए थे, जिससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली निगम की मिलीभगत से भ्रष्टाचार हो रहा है।
ग्राम पंचायत ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मौके पर आकर निर्माण सामग्री की जांच करवाई जाए और दोषी ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों को भी भेजी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।