फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pooja from Baijalpur village will show her strength in the Asian Games today

Fatehabad News: गांव बैजलपुर की पूजा एशियन गेम्स में आज दिखाएंगी दमखम

Fri, 25 Sep 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 25 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Pooja from Baijalpur village will show her strength in the Asian Games today
फतेहाबाद। ​खिलाड़ी पूजा ओला जो एशियन गेम्स में खेलेंगी।
फतेहाबाद। गांव बैजलपुर की अंतरराष्ट्रीय एथलीट पूजा ओला 26 सितंबर को जापान के आइची-नगोया में आयोजित एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। गांव की गलियों से शुरू हुआ उनका खेल सफर अब अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि पूजा ने करीब 14 वर्ष की उम्र में हॉकी से खेल की शुरुआत की। उसने गांव के हॉकी कोच रण सिंह के निर्देशन में खेलना शुरू किया। जिसके बाद अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर उन्होंने भारतीय खेल प्राधिकरण में स्थान बनाया।
विज्ञापन

यहीं से उन्होंने एथलेटिक्स में अपना सफर शुरू किया और देखते ही देखते राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। एथलेटिक्स में कदम रखने के बाद पूजा ओला ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने युवा एशियन खेलों में 800 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया।इसके अलावा एशियाई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 1500 मीटर में रजत पदक और 800 मीटर में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed