{"_id":"6ab79d2410d90a00a00b6c70","slug":"video-call-to-build-the-india-of-shaheed-e-azams-dreams-in-tohana-of-fatehabad-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में शहीद-ए-आजम के सपनों का भारत बनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में शहीद-ए-आजम के सपनों का भारत बनाने का आह्वान
शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उक्त संगठन द्वारा आईजी कॉलेज के सामने से प्रदर्शन शुरू किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता विक्रम सिंह ने की।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए आगे आना होगा। दोहरी शिक्षा नीति, बेरोजगारी, निजीकरण, महिला उत्पीड़न, जातीय उत्पीड़न, खराब स्वास्थ्य सेवाओं और जन-आंदोलनों के दमन के खिलाफ संघर्ष तेज करना होगा।
वक्ताओं ने कहा कि 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस है। वे केवल बलिदानी क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी विचारक भी थे। उन्होंने कहा था कि लक्ष्य केवल अंग्रेजी राज का खात्मा नहीं, बल्कि पूंजीवाद, सांप्रदायिकता और जातिवाद का खात्मा करना है।
उन्होंने कहा कि भगत सिंह की कही बातें सौ फीसदी सच साबित हो रही हैं। समाज दो हिस्सों में बंट रहा है। एक हिस्सा चंद पूंजीपति हैं, दूसरा करोड़ों मेहनतकश लोग। सरकारी स्कूलों में बिना डेस्क, पीने के पानी और अध्यापकों के अभाव में पढ़ाई हो रही है, जबकि प्राइवेट स्कूलों में सभी सुविधाएं हैं। इससे गरीब छात्रों को पढ़ाई छोड़नी पड़ रही है। क्या यही शहीदों के सपनों का आजाद भारत है, इस पर सोचने की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।