फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Deputy CM Brajesh Pathak said Pakistan causes trouble it will be annihilated using BrahMo missiles in azamgarh

यूपी: पाकिस्तान ने गड़बड़ की तो ब्रह्मोस से नेस्तनाबूद कर देंगे, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी नसीहत

Sat, 26 Sep 2026 04:34 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 26 Sep 2026 04:34 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि पाकिस्तान ने गड़बड़ की तो ब्रह्मोस से नेस्तनाबूद कर देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि गाजीपुर के वीरों ने हर दौर में देश का नाम रोशन किया। 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak said Pakistan causes trouble it will be annihilated using BrahMo missiles in azamgarh
गाजीपुर में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के लंका मैदान में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पाकिस्तान ने किसी भी तरह की गड़बड़ी की तो लखनऊ की ब्रह्मोस मिसाइल उसे नेस्तनाबूद कर देगी।

विज्ञापन

 
उन्होंने गाजीपुर के इतिहास और यहां के लोगों के साहस का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई, 1857 की क्रांति और पड़ोसी देशों से हुए संघर्ष में जिले के वीरों ने देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं और वीरों ने हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने गुंडे-माफिया को लेकर भी तल्ख तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि वे अपने पुराने दौर को याद कर लें। कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को भयमुक्त समाज देने का काम किया है। उन्होंने गाजीपुर की जनता को क्षेत्र की आवश्यक व्यवस्थाएं जल्द पूरी कराने का भरोसा भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंका मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन दिवसीय निशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर पूरे प्रदेश में लगाए जा रहे हैं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अब तक न ले पाने वाले जरूरतमंदों को योजनाओं से जोड़ा जा सके।

उन्होंने कहा कि गाजीपुर के लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत न पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। शिविर में मरीजों की जांच कर रहे डॉक्टरों और मेडिकल टीम की भी उन्होंने सराहना की। शिविर का आयोजन भाजपा नेता अभिनव सिन्हा की ओर से किया गया है। 

इसे भी पढ़ें; यूपी: अब मैं झेल नहीं पा रहा, मुझे माफ करना... लिख कर शाखा प्रबंधक ने तमंचे से सीने में मार ली थी गोली

इस अवसर पर शिविर आयोजक अभिनव सिन्हा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, जिला प्रभारी अजीत चौबे, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह आदि मौजूद रहे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed