Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Allegations of illegal extortion at ancestral livestock enclosures; Od community submits memorandum to BJP state president

पुश्तैनी पशु बाड़ों पर अवैध वसूली का आरोप, ओड समाज ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Fri, 13 Nov 2026 05:22 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:22 PM IST
Allegations of illegal extortion at ancestral livestock enclosures; Od community submits memorandum to BJP state president
रतिया। गांव नंगल और आसपास के क्षेत्रों में ओड समाज के पुश्तैनी पशु बाड़ों से कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। पशु व्यापारियों ने पंजाब के कुछ लोगों पर ठेकेदार बनकर प्रति भैंस 2500 रुपये और प्रति कटड़ा 1000 रुपये मांगने तथा रकम नहीं देने पर कार्रवाई की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर ओड समाज के पशु व्यापारियों ने गांव नंगल में बैठक की। इसके बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जलोपुर में पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा के निवास पर पहुंचीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। पशु व्यापारियों जिला पार्षद प्रतिनिधि धोलू मजोका, पूर्व सरपंच छिंदरपाल मजोका, उपदेश दाऊ, सुरेश सेठी, राजिंदर मजोका, मलूक चंद, नंद लाल, दर्शी अहरवा, बिंटू राजपूत, गब्बर सिंह, निक्का राम और संजय कुमार ने बताया कि कुछ लोग स्वयं को पशु ठेकेदार बताकर दावा कर रहे हैं कि उन्होंने हरियाणा सरकार से गांव नंगल में लगने वाले पशु बाड़ों का ठेका लिया है। आरोप है कि ये लोग पशु व्यापारियों पर प्रति भैंस 2500 रुपये और प्रति कटड़ा 1000 रुपये देने का दबाव बना रहे हैं। रकम नहीं देने पर पशु बाड़ों के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दी जा रही है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि ये पशु बाड़े उनके पुश्तैनी हैं और वर्षों से यहां पशु खरीदने-बेचने का काम किया जा रहा है। इससे पहले कभी भी उनसे किसी प्रकार का कर नहीं लिया गया। ओड समाज के लोग हरियाणा और पंजाब के विभिन्न गांवों से पशु खरीदकर सरकार से मान्यता प्राप्त मंडियों में बेचते हैं। इसी कारोबार से उनके परिवारों का गुजर-बसर होता है। प्रदेशाध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल को समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने शिकायत पर तत्काल बीडीपीओ रतिया को मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद बीडीपीओ रतिया ने पुलिस को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत नंगल और सरदारेवाला में चल रहे अवैध पशु मेलों को बंद करवाने के लिए पुलिस सहायता मांगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गौचर मेले से घर-घर पहुंचेगी लोक-संस्कृति की धरोहर

13 Nov 2026

सोलन: बद्दी में 28 से 30 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला, एंटी-चिट्टा वॉकथॉन से होगा आगाज

13 Nov 2026

पानीपत में सीपीसीबी की कार्रवाई के विरोध में उद्यमी व श्रमिक सड़क पर उतरे, 37 हजार इकाइयों में कामकाज प्रभावित

13 Nov 2026

हांसी में 20 हजार रुपये की लूट की सूचना से मचा हड़कंप, डेढ़ घंटा पुलिस खंगालती रही CCTV

13 Nov 2026

रोहतांग में 5 इंच तक ताजा हिमपात, पर्यटकों के लिए रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा दर्रे बंद

13 Nov 2026
विज्ञापन

सोलन के बसाल मेले में आज कबड्डी के सेमीफाइनल-फाइनल और दंगल के मुकाबले, महिला रस्साकशी भी होगी

13 Nov 2026

सोलन: तेज रफ्तार कार ने दूसरी गाड़ी को मारी टक्कर, सड़क पर पलटी; चालक घायल

13 Nov 2026
विज्ञापन

कैथल में नशा तस्करों के 20 घरों पर पुलिस की दबिश, 100 जवानों ने चलाया सर्च अभियान

13 Nov 2026

मंडी के पड्डल मैदान में एंटी चिट्टा जागरूकता वाकथान, CM सुक्खू करेंगे शुभारंभ; युवाओं में दिखा उत्साह

13 Nov 2026

पान विक्रेता का मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनी

13 Nov 2026

बहराइच में सड़क से नीचे उतरी निजी बस, अगला टायर फटने से हुई थी अनियंत्रित

13 Nov 2026

वीडियो: पिथौरागढ़ में वरिष्ठ नागरिकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन, फुटपाथ बनाने की मांग

13 Nov 2026

कानपुर: चकेरी में टटीयन गांव के खाली मैदान में मिला शव, खून से सनी ईंट और अहम साक्ष्य मिले

13 Nov 2026

VIDEO: बटेश्वर मेले में घोड़ों का जलवा, 4.50 लाख का मारवाड़ी घोड़ा बना आकर्षण, नाच-करतब देख दंग रह गए लोग

13 Nov 2026

डबवाली के सिनेमा हाॅल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर हमला

VIDEO: जमीन के झगड़े में पथराव, फिर परचून की दुकान में लगा दी आग; गांव में मची अफरातफरी

13 Nov 2026

हरदोई: पुलिस की गोली से लंगड़ा हुआ शातिर लुटेरा, कैंटीन संचालक लूटकांड के चार लुटेरे गिरफ्तार

13 Nov 2026

हरदोई में संदिग्थ परिस्थितियों में युवक की मौत, घर के आंगन में खून से लथपथ मिला शव

13 Nov 2026

VIDEO: कैंटर पर चढ़ा युवक, तिरपाल चोरी के शक में पकड़ा; मारपीट में हुआ घायल

13 Nov 2026

राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, 16 नवंबर से बढ़ेगी ठंड

13 Nov 2026

ऊना: मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ठंड के बीच बसों में पहुंचे भक्त; घर बैठे करें माता रानी के दर्शन

13 Nov 2026

राजासांसी से सोनिया मान को मिला आप का टिकट, झूमे समर्थक

13 Nov 2026

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने लुधियाना में सिधवां कैनाल पर बने छठ पूजा घाट का लिया जायजा

13 Nov 2026

लखनऊ के जैन मंदिर डालीगंज में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन, 9 से 15 नवंबर तक चलेगा

13 Nov 2026

फिरोजपुर में पराली जलाने के अब तक 356 मामले आए सामने, 131 किसानों पर केस दर्ज

काम अधूरा देख भड़कीं डीएम! ठेकेदार को लगाई जमकर फटकार

13 Nov 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

13 Nov 2026

MP में नवंबर में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

13 Nov 2026

सीतापुर: लहरपुर-भदफर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक गंभीर

13 Nov 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग से हुआ शृंगार, चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कर दिए दिव्य दर्शन

13 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed